Hanuman Chalisa

COVID-19 in World : दुनियाभर में 7 करोड़ लोग Corona की चपेट में, 15.80 लाख से अधिक की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (11:49 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में अब तक करीब 7 करोड़ लोग कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से ग्रस्त हुए हैं, वहीं 15.80 लाख से अधिक लोग मौत का निवाला बन चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 6.95 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15 लाख 80 हजार 727 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.55 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 2.92 लाख मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे अधिक देश भारत में संक्रमितों की संख्या करीब 97.96 लाख हो गई है और 1.42 लाख लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक 92.90 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं तथा मृत्यु दर महज 1.45 प्रतिशत है।

ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 67.81 लाख से ज्यादा हो गई है और 1.79 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 25.46 लाख के करीब पहुंच गई है जबकि 44,769 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 57,044 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन ने इटली को संक्रमितों के मामले में एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है और यहां करीब 17.92 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 63,179 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ इटली में अब तक 17.87 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 62,626 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,344 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.82 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 40,431 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,484 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 12.70 लाख लोग आ चुके हैं तथा 20,737 लोगों की मौत हुई है।

मैक्सिको में कोरोना से अब तक 12.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.12 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 11.02 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 21,630 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 10.83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,496 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,401 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 9.55 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,751 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन में 8.81 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हए हैं, जबकि 14,981 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 8.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 22,747 लोग काल के गाल में समा गए हैं। बेल्जियम में कोरोना से 5.97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,603 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.98 लाख से ज्यादा हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 18,336 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9985 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.71 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,526 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,774 लोगों की मौत हुई है।

रोमानिया में कोरोनावायरस से 5.39 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12,948 लोगों की मौत हुई है। बांग्‍लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.85 लाख से ज्यादा हो गई है और 6967 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8701 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8603 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.45 लाख से अधिक हो गई, जबकि अब तक 13,130 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6492 लोगों की जान जा चुकी है।

स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक 3.68 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5824 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.59 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 6012 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इसराइल में इस महामारी से 3.52 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2961 लोगों की जान जा चुकी है।कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 13,850, बोलीविया में 9008, मिस्र में 6854, चीन में 4748, ग्वाटेमाला में 4345, पनामा में 3287 और होंडुरास में 2961 लोगों की मौत हो चुकी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख