Hanuman Chalisa

खौफनाक, कार चालक ने पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, वाइपर पकड़ कर बचाई जान...

Webdunia
गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (15:41 IST)
नोएडा। यातायात नियमों का पालन करवा रहे यातायात पुलिस के एक कर्मी के साथ बदसलूकी करते हुए एक कार चालक उसे अपनी कार की बोनट पर लेकर सड़क पर गाड़ी को करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाता रहा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल प्रशांत बुधवार की शाम को अट्टा पीर पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात थे। इसी समय कार से जा रहे गुरजीत सिंह ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। प्रशांत ने कार को रोककर उसका चालान करना चाहा।
 
इस पर आरोपी कार लेकर भागने लगा। प्रशांत के कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसे टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी कार की बोनट पर जा गिरा। कार चालक अट्टा चौक से रजनीगंधा चौराहे तक पुलिसकर्मी को बोनट पर लेकर सड़क पर कार दौड़ाता रहा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी।
 
चौहान ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी ने कार का वाइपर पकड़ कर कुछ देर तक खुद को गिरने से रोके रखा, लेकिन थोड़ी देर बाद कार का वाइपर भी टूट गया। उन्होंने बताया कि काफी मुश्किल के बाद रजनीगंधा लाल बत्ती पर कार रुकी। प्रशांत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख