Hanuman Chalisa

गाजियाबाद में पिता और पुत्र की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जुटी तफ्तीश में

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (15:18 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद में पिता और पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इन दोनों का शव सुबह घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है।

ALSO READ: बिहार में किताबें खरीदने के लिए बच्चों के खातों में आ गए करोड़ों रुपए, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अकाउंट चेक कराने
 
गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी के कासिम विहार में हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में रोष है और उन्होंने पुलिस से गाजियाबाद में बढ़ते अपराध को लेकर नारजगी में जाहिर की है। कासिम विहार में 35 वर्षीय नईमुद्दीन अपनी पत्नी और 8 वर्षीय पुत्र उवेस के साथ रहता था। घटना के समय पत्नी मायके में भी, जबकि घर में पिता और बेटे घर पर थे।

ALSO READ: चारधाम यात्रा होगी फिर शुरू, जानिए यात्रा नियम और चार धाम के बारे में
 
पत्नी 4 दिन पहले मायके गई हुई थी। बुधवार की रात्रि में चारपाई पर लेटे नईमुद्दीन और तख्त पर सोए उवेस की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आज गुरुवार सुबह 10 बजे तक उनके घर से बाहर कोई नहीं निकला तो चिंता हुई। कुछ लोग घर पर पहुंचे तो देखा दरवाजा खुला पड़ा है और अंदर खून से लथपथ पिता और पुत्र बिस्तर पर थे।
 
ग्रामीणों के मुताबिक धारदार हथियार से गले और पेट पर वार किए गए थे। पेट की आंत बाहर निकली हुई थी जिसे देखकर पड़ोस के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के निकट संबंधी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। परिवार के मुताबिक नईमुद्दीन का मोबाइल घर से गायब है।

ALSO READ: चीन और पाकिस्तान से निपटेगी राकेट फोर्स, तालिबान के खतरे को देखते हुए पश्चिमी-उत्तरी सीमा पर बनेगी थिएटर कमांड : जनरल बिपिन रावत
 
फिलहाल मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा है। ट्रॉनिका सिटी थाने की पुलिस मौके पर है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। डबल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक की पत्नी से भी इस मामले में पूछताछ करेगी, क्योंकि वह 4 दिन से अपने मायके में थी और उसका मासूम 8 वर्षीय बेटा उवेस पिता के साथ रह रहा था, जो संदेह पैदा करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख