12 करोड़ रुपए लूटने के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे थे

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (19:40 IST)
मुंबई। फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र स्थित एक होटल से 12 करोड़ रुपए लूटने के आरोप में शनिवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को तब हुई जब फर्जी पुलिसकर्मियों के रूप में एक गिरोह होटल में घुस गया और छापेमारी के नाम पर वहां से 12 करोड़ रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में जांच में पता चला कि यह पुलिस की छापेमारी नहीं, बल्कि लूटपाट की घटना थी।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद मामला दर्ज किया गया और होटल तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस लुटेरों को पकड़ने में सफल रही। अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख