UP : आजमगढ़ में बुजुर्ग पुजारी की हत्या, नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर किया जाम

Webdunia
रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (19:29 IST)
आजमगढ़। जिले में रविवार को कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या कर दी गई। वारदात से नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़-गोरखपुर राज्यमार्ग पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी रामचन्द्र दास (80) शनिवार की रात गुलउर बाजार गए थे। वहां से लौटते वक्त पड़ोस के बिजरवा गांव निवास एक शराबी युवक उनके पास आया और नशे के लिए पैसे मांगने लगा। रुपए देने से मना करने पर उसने महंत पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए और भाग गया।
 
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पुजारी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्होंने गुलउर बाजार के पास आजमगढ़-गोरखपुर राज्यमार्ग पर महंत का शव रखकर जाम लगा दिया।
 
सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले के आरोपी युवक को शनिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख