Hanuman Chalisa

मनोहर पर्रिकर को हुआ था पैंक्रियाटिक कैंसर, जानिए इसके कारण, लक्षण और उपाय

Webdunia
कैंसर तेजी से बढ़ती बीमारी है, जिसकी चपेट में कोई भी आ सकता है। हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की पैंक्रियाटिक कैंसर यानि अग्नाशय के कैंसर के कारण नि‍धन हो गया। आप भी जानिए क्या है पैंक्रियाटिक कैंसर और इसके कारण, लक्षण एवं उपाय - 
 
 
पैंक्रियाटिक कैंसर - पैंक्रियाज यानि अग्नाशय में होने वाले कैंसर को पैंक्रियाटिक कैंसर या अग्नाशय का कैंसर कहते हैं। इसका दूसरा नाम साइलेंट किलर भी है क्योंकि यह कब पैदा होता है और जानलेवा बन जाता है पता नहीं चलता। 
 
कारण - पैंक्रियाटिक कैंसर की संभावना महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक होती है। आम तौर पर यह देखा गया है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष इस कैंसर की चपेट में सबसे ज्यादा और आसानी से आते हैं। इसके कारणों में आधारभूत कारण हैं - धूम्रपान, मोटापा, मधुमेह, अनुवांशिकता एवं भोजन में फल, सब्जी या फाइबर्स की कमी। 
 
लक्षण - पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षणों की बात करें, तो इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना मुश्किल होता है। इसके लक्षण बाद में उजागर होते हैं, जो अलग-अलग लोगों में अलग-अलग होते हैं।  
 
फि‍र भी सामान्य रूप से इसके लक्षणों पर गौर किया जाए तो इसमें 
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना 
- भूख कम लगना, 
- तेजी से वजन कम होना 
- पीलिया, 
- नाक में खून आना 
- उल्टी होना जैसी शिकायत होती है।
 
उपाय - इलाज पैंक्रिएटिक कैंसर का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर की अवस्था कौन सी है। इलाज के तौर पर रोगी की सजर्री की जाती है या फिर उसे रेडियोथेरेपी या कीमोथेरेपी दी जाती है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार अब तक इस कैंसर का पूरी तरह से इलाज संभव नहीं है। कैंसर सोसाइटी का कहना है कि 20 से 30 प्रतिशत पैंक्रिएटिक कैंसर की वजह ज्यादा धूम्रपान करना होता है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है। एक अध्ययन के अनुसार विटामिन डी का सेवन करने से इस कैंसर के होने की संभावना कम हो जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख