Dharma Sangrah

दीप जलाते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (14:25 IST)
Diwali : धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और देव दीपावली पर दीये जलाने की परंपरा है। दीपक जलाते समय मंत्र का उच्चारण करने का महत्व है। दीप से दीप नहीं जलाते हैं और जानिए कि दीये जलाने का क्या है समय समय और कौनसी है दिशा।
 
दीप जलाते समय इस मंत्र को बोलना चाहिए | dip jalane ka mantra:
'शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।। 
दीपो ज्योति परं ब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:। दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तु ते।।
 
दीपक से दीपक क्यों नहीं जलाना चाहिए | diye se diya kyu nahi jalate:
दीये से दीया जलाना अशुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
ALSO READ: दीपावली के दिन कितने दीपक जलाएं, काम की बातें
दीपक के नीचे चावल क्यों रखते हैं । deepak ke niche kya rakhna chahiye: 
पूजा के स्थान पर रखे जा रहे दीपक को सीधे भूमि पर नहीं रखते हैं। इसके नीचे काले तिल, चावल या उड़द रखें। चावल रखने से माता लक्ष्मी 
 
यदि दीपक जलाते समय उसके नीचे चावल रखें तो महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इसी प्रकार यदि उसके नीचे काले तिल या उड़द रखें तो स्वयं मां, काली, भैरव, शनि, दस दिक्पाल, क्षेत्रपाल हमारी रक्षा करेंगे। इसलिए दीपक के नीचे किसी न किसी अनाज को रखना चाहिए।
ALSO READ: दिवाली पर दीये जलाते समय न करें ये 6 गलतियां
दीपक जलाने का सही समय और सही दिशा | deepak jalane ki disha diya jalane ka time:
दीपक किसी भी दिशा में रखें लेकिन ज्योति उसकी उत्तर या पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। इसके अलावा कहते हैं कि पश्‍चिम दिशा में दीये रखने से धन की हानि होती है। हालांकि दक्षिण में यम और पितरों के निमित्त दीया रखते हैं। दीपक जलाना का सबसे उत्तम समय शाम 5 से 7 बजे के बीच का सही माना जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

Gita jayanti 2025: इस वर्ष 2025 में कब है गीता जयंती?

अगला लेख