गणतंत्र दिवस हिंसा के मामले में वांछित लाखा सिधाना ने कहा- गिरफ्तारी से भाग नहीं रहा...

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (21:37 IST)
संगरूर (पंजाब)। गणतंत्र दिवस हिंसा के मामले में वांछित, गैंगस्टर से सामाजिक कार्यकर्ता बना लाखा सिधाना शुक्रवार को फिर सामने आया और उसने कहा कि अगर सरकार उसे गिरफ्तार करना चाहती है तो वह गिरफ्तारी से भाग नहीं रहा है।

अपने समर्थकों के साथ यहां खुले वाहन में सवार सिधाना ने कहा कि वह शनिवार को केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को बंद करने के लिए किसानों के साथ शामिल होने जा रहा है।

किसानों ने 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे के बाद से 24 घंटे के लिए एक्स्प्रेसवे बंद करने की चेतावनी दी है। सिधाना से जब पूछा गया कि क्या वह गिरफ्तारी से डर रहा है, तो उसने कहा, जब भी कोई बड़ा आंदोलन होता है तो सरकार फर्जी मामले दर्ज करती है। वह आंदोलन को कमजोर करने के लिए हथकंडे के तौर पर इसे इस्तेमाल करती है।

इसमें कोई नई बात नहीं है।उसने कहा, अगर सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो मैं भाग नहीं रहा। मुख्य बात यह है कि यह आंदोलन सफल होना चाहिए। लाखा सिधाना नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित है।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इस दौरान अनेक प्रदर्शनकारी लाल किले पर पहुंच गए थे और उसके गुंबद पर धार्मिक झंडा फहरा दिया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख