Hanuman Chalisa

Live : किसानों का रेल रोको आंदोलन, लखीमपुर जिले में की गई अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

Webdunia
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (09:27 IST)
नई दिल्ली। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान लखीमपुर घटना के विरोध में आज रेल रोको आंदोलन करेंगे। किसानों ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल कर मारने की घटना और उस मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा मांगते हुए यह रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया था। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक देश भर में जगह-जगह ट्रेनें रोकने की घोषणा की गई है। किसानों ने जब पिछली बार भारत बंद बुलाया था तब पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई जगहों पर ट्रेनें रोकी गई थीं और हाईवे जाम किए गए थे। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि बंद के दौरान आवश्यक और आपात सेवाओं को किसी तरह बाधित नहीं किया जाएगा। आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट- 


10:00 AM, 18th Oct
लखनऊ में धारा 144 लगाई गई : किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट। राजधानी लखनऊ में धारा 144 लागू की गई है। जिलों में 44 कंपनी PAC, 4 कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात। 14 संवेदनशील जिलों में वरिष्ठ IPS अधिकारी तैनात। लखीमपुर जिले में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई। वेस्ट यूपी के हर जिले में एक-एक अतिरिक्त अफसर। उपद्रव करने पर रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख