पहले मां शाकुंभरी का दरबार, फिर सहारनपुर में प्रियंका गांधी की हुंकार

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (19:40 IST)
सहारनपुर। कृषि कानूनों के विरोध की लड़ाई अब सड़क से लेकर संसद तक चल रही है। कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन को लगभग दो माह से अधिक का समय हो गया हैं। सरकार और किसानों के बीच कई राउंड बातचीत हुई पर आम राय नही बन पाई। 
 
अब सरकार को अपनी शक्ति का परिचय कराने के लिए किसानों द्वारा अलग-अलग जगह महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी भी किसानों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने सहारनपुर पहुंच गई हैं। बुधवार को यूपी के सहारनपुर में किसान महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिस्सा लिया। 
 
कृषि कानून विरोधी आंदोलन को अपने प्रयासों से गर्माने के लिए प्रियंका मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने वेस्ट यूपी के किसानों में अपनी पकड़ बनाने के लिए चार सभाएं करने का फैसला लिया है, जिसके चलते आज उन्होंने सहारनपुर के चिलखना में किसान सभा को संबोधित किया। 
 
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह तीनों कृषि कानून इस तरह बनाए गए हैं कि मंडियां समाप्त हो जाएं और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य बिलकुल भी ना मिले। कानून रद्द होने तक उनके पार्टी इनके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। प्रियंका आगामी 13 फरवरी को मेरठ, 16 को बिजनौर और 19 फरवरी को मथुरा की महापंचायत में शामिल होंगी।
मां शाकुंभरी का लिया आशीर्वाद : कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने आज जय जवान जय किसान अभियान की शुरुआत सहारनपुर से की है। सहारनपुर पहुंचते ही प्रियंका सबसे पहले मां शाकुंभरी सिद्धपीठ के दर्शन करने पहुंची। मंदिर के पंडित ने मंत्रों का उच्चारण किया तो प्रियंका ने मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे रायपुर स्थित प्रसिद्ध खानकाह पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी साथ थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

अपनी गुमशुदगी की खुद ही मास्‍टरमाइंड थी अर्चना तिवारी, ऐसे ट्रेन से लापता होने की रची साजिश, 12 दिन बाद सुलझा रहस्‍य

जब पाकिस्तान के वैज्ञानिकों के बालों ने खोला परमाणु कार्यक्रम का राज, जानिए ऑपरेशन कहुटा में भारत की कौनसी चूक पड़ी भारी

Hero की सस्ती बाइक हुई लॉन्च, क्रूज कंट्रोल फीचर, कीमत सुनकर चौंक उठेंगे

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में मिलेगा आरक्षण

Jharkhand : ईडी ने माओवादी संगठन PLFI के प्रमुख को किया गिरफ्तार

Maharashtra : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास खेल रहे थे सभी

PM और CM को हटाने वाले विधेयक पर क्या बोले राहुल गांधी

मायावती को 'मम्मी' कहने पर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ केस दर्ज

अगला लेख