तिवारी बोले, लोकसभा में गैरसरकारी विधेयक लाएंगे पंजाब के कांग्रेस सांसद

Webdunia
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (17:30 IST)
नई दिल्ली। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के कुछ सांसद विवादों में घिरे तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लोकसभा में गैरसरकारी विधेयक लाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने बताया कि पंजाब के कांग्रेस सांसदों के एक समूह की ओर से इसी सत्र में 'निरसन एवं संशोधन विधेयक-2021' पेश किया जाएगा। इस गैरसरकारी विधेयक को पेश करने वाले सांसदों में तिवारी, परनीत कौर, जसबीर सिंह गिल और संतोख चौधरी शामिल होंगे।
ALSO READ: दिल्‍ली पुलिस ने नहीं लिया नोटिस वापस, फिर महापंचायत करेंगे किसान
तिवारी ने कहा कि वे दूसरे दलों के उन सांसदों का भी समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे, जो किसानों के लिए सहानुभूति रखते हैं और नए कृषि कानूनों को लेकर उनके रुख का समर्थन करते हैं।  यह पूछे जाने पर कि क्या इसी तरह का गैरसरकारी विधेयक राज्यसभा में भी लाया जाएगा तो कांग्रेस नेता ने कहा कि वे उच्च सदन के अपने साथियों से ऐसा करने का आग्रह करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली के निकट 2 महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कानून पिछले साल सितंबर में अमल में आए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख