Hanuman Chalisa

गर्मियों में ऐसे कपड़े पहनें कि ठंडक का हो एहसास, समर फैशन टिप्स

Webdunia
गर्मियों का मौसम लगभग आ ही चुका है, ऐसे में मोटे और गर्म कपड़े वार्डरोब से हटाकर हल्के रंग के पतले कपड़े वार्डरोब में जमाने का वक्त आ गया है। आमतौर पर सभी मौसम में अधिकांश लोग आरामदायक कपड़ों का चयन करने के साथ ही फैशनेबल भी दिखना चाहते हैं। तो आइए, हम आपको कुछ ऐसे फैशन टिप्स दे रहे हैं जो समर सीजन में आपको काम आएंगे -
 
 
1 रंगों से तापमान का समीकरण होता है। कुछ रंग गर्म होते हैं और कुछ ठंडे। गर्मियों के मौसम में काले रंग के कपड़े पहनने की भूल ना करें, चाहे यह कितना ही फबता हो। काले रंग के अपर, कुर्ते, शर्ट आदि इस मौसम में पहनने से बचें। कोशिश करें कि पैंट, ट्राउजर, पजामा भी इस रंग का ना हो।
 
2 अपर के लिए हल्के रंग जैसे हरा, नीला, फ्लोरल, पानी का रंग, बिस्किट का रंग आदि पहन सकते है। लोअर या ट्राउजर-पैंट आदि के लिए उदास रंग जैसे भूरा, बादामी आदि नहीं भी पहना चाहते हो तो गहरा नीला पहन सकते है।
 
 
3 गर्मियों का पंसदीदा रंग सफेद ऑफिस में बैठकर काम करने वाले के लिए तो बेहतरीन रंग है। इस रंग की शर्ट-ट्राउजर गर्मियों के लिहाज से श्रेष्ठ होते हैं। सफेद पहनकर ऊब नहीं होगी क्योंकि बाजार में सफेद में भी तरह-तरह के शेड्स मौजूद हैं- प्योर व्हाइट, पेल व्हाइट आदि।
 
4 फील्ड में जॉब करने वाले पुरुष शर्ट के लिए सफेद के बजाय हल्के रंग चुन सकते हैं।
 
 
5 वेस्टर्न आउटफिट पहनने वाली महिलाएं स्किन टाइट कपड़ों के बजाय लूज फिट कपड़े पहनें। हल्के रंग के शरीर से ना चिपकने वाले कपड़े खरीदें। ऐसे मौसम में पसीना बहुत होता है, इसलिए लो कट टॉप ना पहनें। वे पसीने से चिपकने पर भद्दा लगते है।
 
6 घूमने-फिरने के लिए बगैर बाजू वाले कप़ड़े ठीक हैं, मगर ऑफिस के लिए छोटे बाजू वाले ही टॉप चुनें ताकि ये पसीना आसानी से सोख सके।

 
7 भारतीय परिधान पहनने वाली महिलाएं कुर्ते, कुर्ती, बगैर दुपट्टे वाली लूज फिट कुर्ती पहन सकती हैं। लोअर में अच्छे लिनेन वाले लेगिंग्स पहनें।

 
8 गर्मियों में जींस के बजाय ट्राउजर आरामदेह रहते हैं। जींस में पसीना आसानी से नहीं सूखता और गर्मी भी ज्यादा लगती है।
 
9 गर्मियों में घर से बाहर निकलते वक्त गोगल्स और कैप जरूरत इस्तेमाल करें।
 
10 कॉटन जैकेट, वेस्ट कोट : चूंकि ऑफिस और बाहर के तापमान में अंतर होता है इसलिए कॉटन के गर्मियों वाले जैकेट और वेस्ट कोट भी अपने वॉर्डरोब में रख सकते हैं। इन्हें शर्ट के ऊपर से पहना जा सकता है। कपड़े को जल्दी गंदा होने से बचाने के साथ-साथ पसीने से भीगे शर्ट को भी छुपाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख