rashifal-2026

बड़े गले का ब्लाउज पहनना पसंद है? तो उन्हें पहनते हुए 5 गलतियां करने से बचें

Webdunia
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो अलग-अलग किस्म के ब्लाउज पहनने का भी शौक जरूर हो सकता है। इन दिनों साड़ियों के साथ बड़े गले के ब्लाउज पहने जा रहे हैं, चाहे तो आप अनुष्का शर्मा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक की शादि की तस्वीरों को देख लीजिए। सेलिब्रिटी से लेकर हाउसवाइफ तक को बड़े गले के ब्लाउज पहने हुए देखा जा सकता है। 
 
ब्लाउज का गला व डिजाइन साधारण साड़ी को भी बहुत ग्लैमरस लुक दे सकता है, इसलिए बड़े गले के ब्लाउज को पहनते हुए आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ बातें जिनका आपको बड़े गले के ब्लाउज पहनने के दोरान ध्यान रखना चाहिए।  
 
1 बड़ा गला तभी सुंदर लगता है जब ये आपकी गर्दन की साइज के अनुरूप हो। 
 
2 अगर आपकी गर्दन लंबी न होते हुए छोटी है, तो वी नेक जैसे डिजाइन आप पर फबेंगे। 
 
3 अगर आपकी गर्दन पतली न होते हुए थोड़ी मोटी है, तो चौकोर गले का डिजाइन आप पर ज्यादा जंचेगा। 
 
4 बड़े गले का ब्लाउज तभी अच्छा लगता है जब ब्लाउज का फैब्रिक भी शानदार हो, जैसे सिल्क और वेलवेट के फैब्रिक पर बड़ा गला बहुत सुंदर लगता है। 
 
5 बड़े गले के ब्लाउज के साथ सही इनरवेअर का चुनाव भी जरूरी है। जिससे आप शालीन लगे।
 
6 बड़े गले के ब्लाउज को पहने तो ध्यान दें कि इसके साथ एसेसरीज का महत्व और बड़ जाता है।  
 
7 बड़े गले के ब्लाउज का फैब्रिक ही सुंदर लुक देने के लिए काफि नहीं है। आपको अपनी गर्दन और बैक को भी साफ रखना होगा, साथ ही इनका रंग आपकी बाकि स्किन टोन से मेच करता हुए दिखें, इसका खास ध्यान देने होगा जिसके लिए आप मेकअप का सहारा ले सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख