Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : फीफा अध्यक्ष इन्फेनटिनो ने कहा कि यह अब तक का 'सर्वश्रेष्ठ विश्व कप'

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (00:23 IST)
मॉस्को। फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेनटिनो ने रूस में चल रहे वर्तमान विश्व कप को अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप करार दिया। इन्फेनटिनो ने फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल से 2 दिन पहले यहां पत्रकारों से कहा कि मैं कह रहा था कि यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप होगा, आज मैं पूरे विश्वास के साथ ऐसा कह सकता हूं।
 
 
इन्फेनटिनो ने पिछले सप्ताह क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान कहा था कि पिछले 4 सप्ताह में दुनिया को रूस से प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि रूस के बारे में लोगों की जो पूर्व में धारणा थी, वह यहां पहुंचे 10 लाख से भी अधिक प्रशंसकों के सकारात्मक अनुभव से बदल गई।
 
इन्फेनटिनो ने कहा कि विश्व कप के कारण पूर्व की कई धारणाएं बदल गईं। सभी ने पाया कि यह बेहद खूबसूरत और तहेदिल से स्वागत करने वाला देश है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख