8 October Indian Air Force Day : एक सलाम हमारी वायुसेना के नाम

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (10:24 IST)
8 अक्टूबर का दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना दिवस का 89 वां स्थापना दिवस है। आज 21 वीं सदी में भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं में से एक है। कई बार साहसी पराक्रमी को ने अपने एक्शन से भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है। इस खास अवसर पर जानते हैं वायुसेना के बारे में जिन्हें पूरा देश सलाम करता है।

भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में की गई थी। 6 पायलट और 19 सैनिकों के साथ एक छोटी सी शुरुआत हुई थी। 1 अप्रैल 1933 को पहला दस्ता बना था। हालांकि आजादी के पहले वायुसेना को ’रॉयल इंडियन एयर एयरफोर्स’ कहा जाता था। आजादी के बाद राॅयल हटाकर सिर्फ ‘इंडियन एयरफोर्स’ रखा गया।

गुलामी के बंधन में होने के कारण वायु सेना अलग से नहीं थी। वह आर्मी के तहत ही काम करती थी। भारतीय वायु सेना के पहले कमांडर इन चीफ, एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एलमहर्स्ट थे जिन्हें आर्मी से वायुसेना को अलग करने का श्रेय दिया जाता है। आजादी के बाद थॉमस डब्ल्यू एलमहर्स्ट को भारतीय वायुसेना के पहले चीफ, एयर मार्शल बनाए गए थे।

भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य ‘नभः स्पृशं दीप्तम’ यानी गर्व के साथ आकाश को छूना। यह वाक्य गीता के 11वें अध्याय से लिया गया।

देशवासियों को अपने सुरक्षाबलों के प्रति हमेशा गौरव और आदर का भाव रखना चाहिए। हमारे जवानों के साहस, वीरता, पराक्रम, बलिदान के लिए हर देशवासी उन्हें सलाम करता है। देशवासियों की रक्षा के लिए वह अपना जीवन दांव पर लगाकर वह तत्पर हमारी रक्षा करते हैं।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

अगला लेख