8 जून : World ocean day क्यों मनाया जाता है? क्या है वर्ष 2021 की थीम

Webdunia
प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World ocean day)  मनाया जाता है। यह दिवस सन 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने के फैसले के बाद और सन् 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधि‍कारिक मान्यता दिए जाने के बाद मनाया जाने लगा है। 8 जून 2009 को पहला विश्व महासागर दिवस मनाया गया। इसके बाद से यह लगातार मनाया रहा है।
 
विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा महासागर से जुड़े पहलुओं जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है। 
 
हर साल विश्व महासागर दिवस में पूरे विश्व में महासागर से जुड़े विषयों में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं, जो महासागर के सकारात्मक अैर नकारात्मक पहलुओं के प्रति जागरूकता पैदा करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। 

विश्व महासागर दिवस 2021 की थीम-
 
वर्ष 2021 के विश्व महासागर दिवस की थीम 'द ओशन: लाइफ एंड लाइवलीहुड' है। इसका उद्देश्य समुद्र के जीवन और आजीविका पर फोकस करना है। यह महासागर विज्ञान के संयुक्त राष्ट्र दशक की अगुवाई में इसके सतत विकास के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक है, जो 2021 से 2030 तक चलेगा। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस थीम का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान और नवीन तकनीकों को विकसित करने तथा समुद्र विज्ञान को आधुनिक समाज की जरूरतों के साथ जोड़ने में सक्षम बनाना हैं।

ALSO READ: World Oceans Day 2021 : महासागर के 10 रहस्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

वरुण धवन की फिटनेस का राज़ हैं ये 5 Detox Drinks, ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल

खीरे के छिलकों से बनाएं ये हेयर मास्क, बाल बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

उलझे और फ़्रीज़ी बालों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 हेयर मास्क

अगला लेख