Hanuman Chalisa

जिग्नेश मेवाणी के काफिले पर हमला, भाजपा पर लगाया आरोप

Webdunia
बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (07:43 IST)
अहमदाबाद। दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने उनके काफिले पर उस समय हमला कर दिया जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। हालांकि भाजपा ने इस आरोप से इंकार किया है।
 
34 वर्षीय मेवाणी गुजरात के बनासकांठा जिले के वदगाम से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस उन्हें बाहर से समर्थन दे रही है। यहां से 200 किलोमीटर दूर यह विधानसभा अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है।
 
पुलिस ने बताया कि मेवाणी के काफिले के एक वाहन पर एक पत्थर फेंका गया। इससे वाहन के शीशे को क्षति पहुंची लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
 
मेवाणी ने कहा कि भाजपा उनसे डरी हुई है इसलिए इस तरह के कृत्य कर रही है। उन्होंने किया, 'दोस्तों, भाजपा समर्थकों ने मुझ पर आज तकरवाड़ा गांव में हमला किया। भाजपा डरी हुई है और इसिलए वह इस तरह की हरकत कर रही है। लेकिन मैं क्रांतिकारी हूं और मैं डरूंगा नहीं।'
 
वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा, 'चुनाव जीतने वालों पर हमला करना आपका विचार है या भाजपा प्रमुख अमित शाह का क्योंकि यह गुजरात की संस्कृति नहीं है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख