Hanuman Chalisa

उत्तर गुजरात में कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है यह दिग्गज नेता

नृपेंद्र गुप्ता
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (14:50 IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तेवर इस बार बदले बदले से नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के आक्रामक रुख को देख कई भाजपाई दिग्गज भी स्तब्ध है। गुजरात का चुनावी मैदान हो या सोशल मीडिया का घमासान कांग्रेस सभी दूर भाजपा का बराबरी से सामना कर रही है। लेकिन कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय राज्य की राजनीति के माहिर माने जाने वाले  दिग्गज नेता शंकरसिंह वाघेला है।
 
पिछले कई चुनावों में कांग्रेस की ओर से किला लड़ाने वाले शंकर सिंह वाघेला ने चुनावों से कुछ माह पहले ही पार्टी से दूरी बनाकर कांग्रेस की नाक में दम कर दिया है। हालांकि वह भाजपा में शामिल नहीं हुए लेकिन उनकी यह रणनीति ही कांग्रेस को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है।
 
अभी हाल ही के चुनावों में उन्होंने जिस तरह कांग्रेस की नाक में दम कर दिया था और अहमद पटेल को नाको तले चने चबवा  दिए थे। उसकी यादें अभी भी कांग्रेसियों के जेहन में ताजा है। पार्टी आलाकमान ने बेहतरीन रणनीति की मदद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ा दिया है और कुछ कांग्रेसी तो इस बार गुजरात में सरकार बनाने का सपना भी देखने लगे हैं। 
 
शंकरसिंह वाघेला ने तीसरे मोर्चे का गठन कर भले ही भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वाघेला पहले  ही घोषणा कर चुके हैं कि वह 2017 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनावी मैदान में उनकी आक्रामकता में कमी ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि वह परदे के पीछे से भाजपा को फायदा पहुंचाने का खेल रहे  हैं।     
 
दरअसल, पिछले कई सालों में भाजपा विरोधी लहर गुजरात में बन रही है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिलने की बातें कही जा  रही है। ऐसे में यदि जनविकल्प मोर्चा खड़ा होता है तो विरोधी लहर से कांग्रेस को मिलने वाला फायदा बंट जाएगा और इसका फायदा भाजपा को होगा। 
 
उत्तर गुजरात से आने वाले इस नेता का राज्य की कई विधानसभा सीटों पर सीधा प्रभाव है। उनके साथ ही कांग्रेस ने 11  विधायकों को भी निष्कासित किया था। अब देखना यह है कि वाघेला के प्रभाव वाली सीटों पर कांग्रेस किस तरह मतदाताओं को रिझा पाती है। 
 
बहरहाल राहुल गांधी के नेतृत्व में गुजरात के महासमर में उतरी कांग्रेस भले ही इस बात से खुश हो कि यहां की चुनावी फिजा  बदल रही है। भले ही हवा कुछ भी कह रही हो पर उत्तर गुजरात में कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हुई है। वाघेला को कांग्रेस से अलग कर भाजपा ने जो दांव खेला है वह कांग्रेस को भारी पड़ सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

भारत का चीन को कड़ा मैसेज, अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलने की कोशिश खारिज, बोला- काल्पनिक नामों से नहीं बदलेगा सच

US-Iran के बीच 'महानायक' बनेंगे व्लादिमीर पुतिन? शहबाज शरीफ रहे नाकाम, अब रूस कराएगा अमेरिका-ईरान का समझौता

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Yogi Adityanath का TMC पर तीखा हमला, बोले- ‘तुष्टिकरण, माफियाराज और कट मनी से जकड़ा बंगाल’

अगला लेख