suvichar

हार्दिक पटेल को बड़ा झटका, दोस्तों ने छोड़ा साथ

Webdunia
शनिवार, 18 नवंबर 2017 (14:31 IST)
अहमदाबाद। जैसे-जैसे गुजरात चुनाव करीब आ रहे हैं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पाटीदार आंदोलन के दौर में साथ रहे कई दिग्गज उनका साथ छोड़ चुके हैं और कई छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हार्दिक को ताजा झटका केतन पटेल और अमरीश पटेल ने दिया है। दोनों भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
 
केतन पटेल एक वक्त में हार्दिक पटेल के बेहद करीबी रहे हैं। आरक्षण आंदोलन के दौरान वो हार्दिक के इर्द-गिर्द नजर आते थे। लेकिन अब उनके हाथ में भाजपा का झंडा होगा।
 
सबसे पहले रेशमा पटेल और वरुण पटेल ने हार्दिक का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इनके बाद चिराग पटेल और महेश पटेल भी पाटीदारों को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।
 
हादिक के लिए एक बुरी खबर यह भी है कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन भी बनता दिखाई नहीं दे रहा है। वे भाजपा हराने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। जनसभाओं में उनके खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। अगर कांग्रेस के साथ उनकी डील नहीं होती है तो उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

LIVE: ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

अगला लेख