गुजरात में मजदूरों पर गिरा ट्रक, एक बच्चे और 3 महिलाओं की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (09:34 IST)
Gujarat news in hindi : गुजरात के बनासकांठा जिले में रेत से भरा एक डंपर ट्रक पलट कर मजदूरों के एक समूह पर गिर गया, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार शाम जिले के खेंगरपुरा गांव में उस समय हुई जब वहां सड़क निर्माण कार्य हो रहा था।
 
पुलिस उपाधीक्षक एस.एम. वरोतरिया ने बताया कि डंपर एक संकरे रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान वह पलट गया तथा सड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों के एक समूह पर गिर गया। क्रेन और बुलडोजर की मदद से ट्रक के नीचे फंसी महिलाओं और बच्चे को बाहर निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद चारों लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रेणुकाबेन गनावा (24), सोनलबेन निनामा (22), इलाबेन भाभोर (40) और रुद्र (2) के रूप में हुई है।
 
थराड के सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी जयदीप त्रिवेदी ने बताया कि चार लोगों को जब अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

7.6 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया कैरेबियाई द्वीप, सुनामी की आशंका

LIVE: दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जनादेश, किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज?

दिल्ली में कांग्रेस की बुरा हार, 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, अब आगे क्या?

जीत के बाद BJP में चर्चा तेज, कौन बनेगा दिल्ली CM?

कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही, 2014 से दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी : अमित शाह

अगला लेख