Hanuman Chalisa

गुजरात में 'गुजसीटोक' से हटेंगी आतंकी धाराएं, खत्म होगा लीगल क्लैश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 फ़रवरी 2026 (09:01 IST)
gujarat budget session: गुजरात की सुरक्षा ढाल माने जाने वाले 'गुजसीटोक' (GUJCTOC) कानून में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 16 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में राज्य सरकार एक ऐसा संशोधन विधेयक ला रही है, जिससे अब आतंकवाद से जुड़े मामलों का निपटारा नए केंद्रीय कानून (BNS) के जरिए होगा। आखिर इस बदलाव के पीछे की असली रणनीति क्या है और इससे अपराधियों पर क्या असर पड़ेगा? आइए जानते हैं।

क्यों बदला जा रहा है कानून?

केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 में आतंकवाद को पहले ही परिभाषित और शामिल किया जा चुका है। ऐसे में एक ही अपराध के लिए राज्य और केंद्र के दो अलग-अलग कानून भ्रम पैदा कर रहे थे। इसी 'लीगल क्लैश' को खत्म करने के लिए गुजरात सरकार ने यह साहसिक कदम उठाया है। अब आतंकवाद के लिए दिल्ली वाला कानून चलेगा और गैंगस्टरों के लिए गुजरात का अपना 'गुजसीटोक'।
 
दरअसल, आतंकवाद के मामलों में अब दोहरी जांच की उलझन खत्म होगी। पुलिस और एजेंसियों के लिए जांच की प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सटीक होगी। इस संभावित बदलाव को भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह आए 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) के साथ तालमेल बिठाने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि गुजसीटोक अब मुख्य रूप से 'गैंगवार' और 'ड्रग तस्करी' जैसे संगठित अपराधों पर प्रहार करेगा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख