Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गांधीनगर में बनेगी ‘नमो सेंट्रल लाइब्रेरी’, देश की सबसे बड़ी और डिजिटल लाइब्रेरी का ऐलान

Advertiesment
Gujrat Budget 2026
Gujarat News in Hindi : गुजरात सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में गांधीनगर में ‘नमो सेंट्रल लाइब्रेरी’ बनाने की घोषणा की है। यह लाइब्रेरी देश की सबसे बड़ी और आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस होगी।
 
वित्त मंत्री कनु भाई देसाई ने परियोजना के लिए प्रारंभिक प्रावधान किया है। यह कदम पीएम नरेंद्र मोदी की ‘वांचे गुजरात’ पहल के तहत उठाया गया है। लाइब्रेरी छात्रों, शोधार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए राज्य स्तरीय नॉलेज हब के रूप में विकसित की जाएगी।
 
गुजरात सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसका प्रावधान किया है। वित्त मंत्री कनु भाई देसाई ने इसके लिए 100 रुपए आवंटित किए हैं। गांधीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संसदीय क्षेत्र है। इतना ही नहीं गुजरात सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी की पहल वांचे गुजरात यानी पढ़े गुजरात के तहत यह बड़ा कदम उठाया है।
 
यह लाइब्रेरी 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी' कहलाएगी। यह देश की सबसे बड़ी और सबसे मॉडर्न लाइब्रेरी होगी। गुजरात के वित्त मंत्री देसाई ने आदिवासी इलाकों में नई लाइब्रेरी बनाने का भी ऐलान किया है। देसाई के अनुसार सेंट्रल लाइब्रेरी पूरी तरह से डिजिटल पढ़ाई और पढ़ने की सुविधाएं देगी, जिससे यह स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने वालों के लिए स्टेट-लेवल नॉलेज हब के तौर पर तैयार होगी।

फिलहाल भारत में सबसे बड़ी लाइब्रेरी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। इस निर्माण 1836 में किया गया था। इसमें करीब 26 लाख किताबें हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: अगले 4 दिन में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ा तापमान