राम जन्मभूमि पर कविता : सवारी रघुनाथ की आई

प्रीति दुबे
हुई पूर्ण प्रतीक्षा जन-जन की
'लाल' का स्वप्न साकार
अवध में प्रकट भए श्री राम
निभाने रघुवर-रघुकुल रीत 
पधारे जन्मभूमि भगवान
 
अवधपति जीत गए संग्राम
'मंगल' को हुआ मंगल ही काम
'बुध' को होगा शुभ श्री गणेश
मिटेंगे जन जनता के क्लेश
होगा 'नव' निर्माण विशेष
विराजेंगे सिंहासन राम
 
'लाल' भी अति होंगे उत्साही 
अवध में मंगल घड़ी फिर आई
'शिव' धुन 'नमो' नमो की गूंजी 
'अटल' की अटल छटा गहराई
सुषुमा (सुंदर) (सीता) नार स्वराज आई
भगवे की 'प्रीत' पुनः तरुणाई
 
प्रतीक्षा हुई पूर्ण शबरी की
भक्तों की भक्ति की शक्ति
लगाने राम के नाम की टेर
देह में अद्भुत शक्ति आई
लंका पर पुनः विजय है पाई
धनुर्धर ने प्रत्यंचा खूब चढ़ाई
 
 
'भारती' दीपों से जगमगाई
दीवाली भक्तों ने आज मनाई
सजी 'साकेत' धरा गरिमाई 
आरती राम लला की गाई
हर्ष की पावन बेला आई
राम की राम से टेर लगाई
 
चहकने लगे नभचर खगवृंद
महकने लगे पुष्प मकरंद
नाचने लगे सब कपि वानर
बज उठे झांझ मृदंग सारंग
सरयू में वेग लहर लहराई
सवारी रघुनाथ की आई। 
 
'जय श्री राम'

ALSO READ: राम नवमी विशेष कविता : राम तुम्हें आना होगा...

ALSO READ: राम नवमी पर कविता : मेरे राम, तुम्हें अब आना होगा....

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

वीरांगना की अमर गाथा: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि आज, पढ़ें 10 ऐतिहासिक विचार

'हर बेटी में है लक्ष्मीबाई', पढ़ें रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर 15 बेहतरीन स्लोगन

हनुमंत सदा सहायते... पढ़िए भक्तिभाव से भरे हनुमान जी पर शक्तिशाली कोट्स

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

अगला लेख