नारी शोषण की व्यथा सुनाती कविता : आज का रावण...

शम्भू नाथ
पग-पग रावण मिलते अब तो, 
कन्याओं को हर रहे हैं, 
कुकर्म कर्म नित्य कर रहे हैं।
 
कभी भेष साधु का धरकर, 
मंडप-महल सजाते हैं।
मौका पाय हैवान वे बनते, 
दामन पर दाग लगाते हैं।
 
मीठी-मीठी बातों से अपनी, 
अबलाओं को छल रहे हैं, 
कुकर्म कर्म नित्य कर रहे हैं।
 
कभी छुपा रुस्तम बन वे, 
पीछे से बाण चलाते हैं।
उनकी चतुर चौकड़ी में फंस, 
उन्हीं को व्यथा सुनाते हैं।
 
समय देखकर हरण हैं करते, 
कलियों को कैसे मसल रहे हैं, 
कुकर्म कर्म नित्य पग-पग।
 
सब खिलाफत कर नहीं पाते, 
मन मसोस रह जाते हैं।
कुछ लोगों के डेरे पर तो, 
नेता-अफसर आते हैं।
 
अनदेखी जनता जब करती, 
तब अइसे रावण सफल रहे हैं, 
कुकर्म कर्म नित्य कर रहे हैं।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी में करें ये 4 एक्सरसाइज

ऑफिस जाने का नहीं करता है मन! आ रहा है नौकरी बदलने का विचार? तो खुद से पूछें ये 5 सवाल

जामुन और दालचीनी की ये ड्रिंक बेली फैट घटाने के लिए है रामबाण

अगला लेख