Hanuman Chalisa

Motivational Story | मूर्ख है मेरा गुरु अरस्तू

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (15:55 IST)
महान दार्शनिक अरस्तू के गुरु प्लेटो थे। सिकंदर भी प्लेटो के शिष्य थे। एक बार एक विद्वान दार्शनिक अरस्तू के पास गया और बोला- मैं आपके गुरु से मिलना चाहता हूं। अरस्तू ने कहा- यह असंभव है, वह नहीं मिल सकते। विद्वान ने कहा- क्या अब वह इस दुनिया में नहीं हैं? अरस्तू ने कहा- नहीं, वह कभी मरते ही नहीं। विद्वान ने कहा- मुझे आपकी बात समझ में नहीं आ रही है। अरस्तू ने कहा- दुनिया के सभी मूर्ख हमारे गुरु हैं और दुनिया में मूर्ख कभी मरते नहीं।
 
 
विद्वान यह सुनकर सन्न रह गए। फिर भी उन्होंने कहा- लोग ज्ञान की खोज में गुरुकुल से लेकर विद्वानों और गुरुओं तक की शरण में जाते हैं, लेकिन आप मूर्ख की शरण में गए?
 
 
अरस्तू ने कहा- आप इसे नहीं समझेंगे। दरअसल मैं हर समय यह मनन करता हूं कि किसी व्यक्ति को उसके किस अवगुण के कारण मूर्ख समझा जाता है। मैं आत्मनिरीक्षण करता हूं कि कहीं यह अवगुण मेरे अंदर तो नहीं है। यदि मेरे भीतर है तो उसे दूर करने की कोशिश करता हूं। यदि दुनिया में मूर्ख नहीं होते तो मैं आज कुछ भी नहीं होता। अब आप ही बताइए कि मेरा गुरु कौन हुआ- मूर्ख या विद्वान। विद्वान हमें क्या सिखाएगा। वह तो खुद ही विद्वता के अहंकार से दबा होता है।
 
 
अरस्तू की यह बात सुनकर विद्वान का अहंकार चूर-चूर हो गया। वह बोले, 'मैं तो आप से कुछ सीखने के लिए इतनी दूर से आया था, लेकिन जितनी उम्मीद लेकर आया था, उससे कहीं ज्यादा सीख लेकर जा रहा हूं।' अरस्तू ने कहा, 'सीखने की कोई सीमा नहीं होती, कोई उम्र नहीं होती और न ही किसी गुरु की जरूरत पड़ती है। इसके लिए तो आत्मचिंतन और आत्मप्रेरणा की आवश्यकता पड़ती है।'
 
 
- ओशो रजनीश के किस्से कहानियों के संकलन से साभार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख