Hanuman Chalisa

दुबले शरीर से हैं परेशान और बढ़ाना चाहते हैं वजन? तो इस तरीके से खाएं केला

Webdunia
आमतौर पर आपने बड़ों को ये कहते सुना होगा कि वजन बढ़ाना है तो रोजाना केले का सेवन करना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार से आपको केले का सेवन करना चाहिए, जिससे की आपको दुबलेपन से निजात मिले साथ ही वजन और ताकत बढ़ाने में मदद मिले। आइए, जानते हैं केले के असरदार घरेलू उपाय -
 
 
1 प्रतिदिन दो केले खाने से सभी प्रकार के विटामिनों की पूर्ति हो जाती है।
 
2 सुबह दो केले खाकर गुनगुना दूध पिएं, केला रोज खाने वाला व्यक्ति सदा स्वस्थ रहता है, चित्तीदार या धब्बेदार, पतले छिलके वाला केला खाना अधिक लाभदायक होता है।
 
3 भोजन के बाद यदि दो केले रोज खाए जाएं तो ये भोजन अच्छे से पचाते हैं और बल भी बढ़ाते हैं, इससे पाचन शक्ति ठीक होती है।
 
4 एक गिलास दूध में एक चम्मच घी, एक चुटकी पिसी इलायची मिला लें, अब एक-एक टुकड़ा केला खाएं और साथ ही एक घूंट दूध पिते जाएं। इस प्रकार दो केले नित्य खाने से शरीर सुडौल, मोटा होता है।
 
 
5 केले से बल, वीर्य तथा शुक्राणु (स्पर्म) की वृद्धि होती है।
 
6 दिमागी ताकत तथा कामशक्ति बढ़ती है, स्त्रियों का प्रदर रोग ठीक होता है।
 
7 केला तथा दमा : एक पका केला छिलके सहित सेंकें। इसके बाद इसका छिलका हटा दें व केले के टुकड़े कर लें। इस पर 15 काली मिर्च पीसकर बुरक दें व गरम-गरम ही दमा रोगी को खिलाएं, दमा के दौरे में लाभ होगा।
 
 
8 खांसी : एक पके केले में आठ साबुत काली मिर्च भर दें, वापस छिलका लगाकर खुले स्थान पर रख दें। शौच जाने के पूर्व प्रातः काली मिर्च निकालकर खा जाएं, फिर ऊपर से केला भी खा जाएं। इस प्रकार कुछ दिन करने से हर तरह की खांसी ठीक हो जाती है।

ALSO READ: सिर्फ सेहत ही नहीं, सुंदरता के लिए भी बेमिसाल है काली मिर्च

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख