Hanuman Chalisa

जश्न-ए-आजादी : जमाने को नया रास्ता दिखा दिया हमने

Webdunia
नज्म- फय्याज ग्वालयरी
 
वो आजादी बहिश्तों की हवाएं दम भरें जिसका
वो आजादी फरिश्ते अर्श पर चरचा करें जिसका
 
वो आजादी शराफत जिसकी खातिर जान तक दे दे
जवानी जीस्त के उभरे हुए अरमान तक दे दे
 
वो आजादी, परिन्दे जिसकी धुन में गीत गाते हैं
वो आजादी, सितारे जिसकी लौ में जगमगाते हैं
 
वो आजादी, जो सावन की घटाएं बन के छाती है
वो आजादी, हवा में जिसकी खेती लहलहाती है
 
वो आजादी, जो गुलजारों में खुशबू बनके रहती है
वो आजादी, कली भी जिसके बल पे, तनके रहती है
 
वो आजादी, मिली हमको बड़ी कुर्बानियां देकर
लुटाकर अपने मोती, लाजपत की पसलियां देकर
 
भगत, उधम, सुभाष, आजाद क्या खोए नहीं हमने
लहू से सींच दी 'जलियांवाला' की जमीं हमने
 
विदेशी मालकी घर-घर जलाईं होलियां हमने
निहत्थे थे, पर आगे बढ़के खाईं गोलियां हमने
 
जमाने को नया इक रास्ता दिखला दिया हमने
अहिंसा और सत्य के बल पे जीता मोर्चा हमने
 
हमारे दिल से पूछो दिल पे क्या-क्या जख्म खाए हैं
मिला जो कुछ उसी को अब कलेजे से लगाए हैं
 
वो दिन आया कि अपना देश, आज आजाद-ए-कामिल है
नया सिक्का, नई अजमत, नई तौकीर हासिल है
 
हिमालय की तरह दुनिया में आज ऊंचा है सर अपना
कि राज अपना है, काज अपना है, घर अपना है, दर अपना
 
खड़े होंगे अब अपने पांव पर, हम अपनी ताकत से
करेंगे देश को आजाद गुरबत से, जहालत से
 
कोई भारत में अब दुख से तड़पता रह नहीं सकता
गुलामी ऐसी आजादी से अच्छी कह नहीं सकता
 
किसी के सामने अब अपनी गर्दन झुक नहीं सकती
खुदा चाहे तो भारत की तरक्की रुक नहीं सकती।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

अगला लेख