rashifal-2026

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी अकील गिरफ्तार, CCTV कैमरे में कैद हुआ आरोपी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (13:20 IST)
इंदौर में शहर की छवि धूमिल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, इंदौर में एक शख्‍स ने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्‍लेयर हैं। घटना विजय नगर में स्‍थित होटल रेडिसन ब्‍लू के पास हुई। दोनों प्‍लेयर्स पैदल ही कैफे की तरफ जा रहीं थी, इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों को बाइक सवार मनचले ने न सिर्फ छेड़ा, बल्कि उन्हें गलत तरीके से छुआ भी।

बता दें कि शहर में आइसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप आयोजित हो रहा है। दोनों आस्ट्रेलियाई प्‍लेयर्स मैच में हिस्सा लेने इंदौर आईं हुईं हैं। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर 30 साल के अकील नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अकील आजाद नगर का रहने वाला है।

क्‍या है पूरा घटनाक्रम : पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खजराना रोड की है। आस्ट्रेलिया की दोनों महिला क्रिकेटर कैफे (द नेबरहुड) जा रहीं थी। होटल से करीब 500 मीटर (खजराना रोड) ही पहुंची थी कि सफेद शर्ट और काली कैप लगाए बाइक सवार पीछा करने लगा। उसने तेजी से आकर एक महिला क्रिकेटर को गलत तरीके से छू लिया। इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गई और तुरंत आस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। उन्होंने लाइव लोकेशन भेजकर मदद मांगी। संदेश मिलते ही डैनी सिमंस ने तुरंत टीएसएलओ दिपिन चक्रवर्ती और सुमति चंद्रा से संपर्क कर मदद के लिए कार रवाना कर दी।

अनजान शख्‍स ने की मदद : हालांकि इसी बीच खिलाड़ियों को असहज देखकर एक कार सवार व्यक्ति आगे आए और उनकी मदद की। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से बात कर पुलिस अफसरों को फोन कर घटना बताई। एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने घटना पर संज्ञान लेते हुए इंटेलीजेंस की खिंचाई की। शुक्रवार शाम पुलिस ने खजराना निवासी अकील को गिरफ्तार किया। अकील पर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह आजाद नगर में रह रहा था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मनचले की बाइक के नंबर नोट कर लिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी हिमानी मिश्रा और एसआई निधि रघुवंशी खिलाड़ियों से मिली और कथन लेकर शून्य पर एफआईआर दर्ज की।

फोन पर बताई आपबीती : दोनों महिला क्रिकेटरों ने डैनी सिमंस को लाइव लोकेशन के साथ एसओएस से नोटिफिकेशन भी भेजा था। यह आपातकालीन स्थिति का संकेत होता है। खिलाड़ी ने संदेश में लिखा कि एक आदमी पीछा कर रहा है। वह उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहा है। डैनी सिमंस संदेश पढ़ ही रहे थे कि एक महिला क्रिकेटर का फोन आ गया। फिर उन्हें पूरी घटना बताई। घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद भारत से लेकर आस्ट्रेलिया तक के अधिकारी सकते में आ गए। सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित अकील को गिरफ्तार कर लिया है।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने भारत के आगे टेके घुटने! 50% टैरिफ को घटाकर किया मात्र 18%, भारत-EU डील ने बिगाड़ा खेल

अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री... परमहंस ने शंकराचार्य को ललकारा, CM योगी पर दिए बयान से भड़के

ट्रंप ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, अमेरिकी राजदूत की पोस्ट से मची खलबली!

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी, जिसने किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा, 98 लाख नामों पर दिल्ली में घमासान

अगला लेख