Hanuman Chalisa

हूटर लगाने पर भाजपा सांसद लालवानी की कार का कटा 1500 का चालान, बाइक पर जाना पड़ा

Webdunia
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (22:47 IST)
इंदौर। इंदौर के भाजपा सांसद शंकर लालवानी को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। पुलिस ने खंडवा में उनकी कार का 1500 रुपए का चालान काट दिया। इसके बाद उन्हें बाइक से जाना पड़ा।

दरअसल, उपचुनाव के लिए सांसद शंकर लालवानी खंडवा दौरे पर थे। उन पर सरे बाजार में अपने वाहन में सांसद की नेम प्लेट लगाने और हूटर लगाने का आरोप है। इसके साथ ही उनकी गाड़ी नो एंट्री पर भी खड़ी थी। इसी बीच, पुलिस ने गाड़ी को लॉक कर दिया। सांसद को बाइक पर जाना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक सांसद शंकर लालवानी पर 1500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शंकर खंडवा उपचुनाव के दौरान शहर के मुख्य क्षेत्र बॉम्बे बाजार में सांसद की नेम प्लेट वाले वाहन से गुजर रहे थे। वाहन चालक पर हूटर बजाने का भी आरोप है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई के वक्त सांसद लालवानी मौके पर मौजूद नहीं थे। वो किसी के घर भोजन करने गए थे। उनकी गाड़ी नो एंट्री में भी खड़ी थी। इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए ट्रैफिक इंचार्ज ने 1500 रुपए का चालान काट दिया।

क्या कहा शंकर ने : सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मैं एक बैठक में था। ड्रायवर वाहन लेकर खाना खाने गया था और उसने नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी। चालान भी वाहन चालक ने ही भरा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर

अगला लेख