Hanuman Chalisa

इंदौर में चौथी कक्षा के विद्यार्थी को सहपाठियों ने 108 बार राउंडर से गोदा, CWC ने मांगी रिपोर्ट

Webdunia
सोमवार, 27 नवंबर 2023 (13:40 IST)
Indore Crime News: इंदौर के एक निजी विद्यालय में झगड़े के दौरान चौथी कक्षा के छात्र के पैर पर उसके तीन सहपाठियों द्वारा ज्योमैट्री की पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण ‘राउंडर’ से कथित तौर पर 108 वार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) ने सोमवार को पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब की।
 
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने बताया कि उन्हें पता चला है कि एयरोड्रम थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में 24 नवंबर को हुए झगड़े के दौरान चौथी कक्षा के छात्र के पैर पर उसके सहपाठियों ने राउंडर से कथित तौर पर 108 वार किए। उन्होंने कहा कि यह मामला चौंकाने वाला है। हमने पुलिस से इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है ताकि पता लगाया जा सके कि इतनी कम उम्र के बच्चों के इस हिंसक बर्ताव की वजह क्या है?
 
पोरवाल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी घटना से जुड़े सभी बच्चों और उनके परिजनों की काउंसलिंग भी करेगी और पता लगाएगी कि क्या बच्चे हिंसक दृश्यों वाले वीडियो गेम खेलते हैं?
 
पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय में 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे के आस-पास उनके बेटे पर उसके तीन सहपाठियों ने राउंडर से 108 वार किए, जिससे उसके शरीर पर गोदे जाने के निशान बन गए।
 
उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने घर आने पर आपबीती सुनाई। मुझे अब तक पता नहीं चल सका है कि मेरे बेटे के साथ उसके सहपाठियों ने इतना हिंसक बर्ताव क्यों किया? विद्यालय प्रबंधन मुझे कक्षा के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं करा रहा है।  पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि उन्होंने एयरोड्रम पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
 
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विवेक सिंह चौहान ने बताया कि इस शिकायत पर पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है। एसीपी ने कहा कि घटना से जुड़े सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं और मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

भवानीपुर से विधायक बने सीएम शुभेंदु अधिकारी, नंदीग्राम सीट छोड़ी

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का तंज, मोदी जी आप विधायक मत खरीदो

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

जानलेवा तरबूज! मुंबई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत

अगला लेख