Hanuman Chalisa

कोबरा से खेल रहा था आरक्षक, चूकते ही उंगली पर डसा, हुई मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 सितम्बर 2025 (09:56 IST)
इंदौर में एक आरक्षक की सांप के काटने से मौत हो गई। वे सांप पकडने के लिए गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दरअसल, पहली बटालियन के आरक्षक संतोष को सांप पकड़ने में महारत हासिल है। वे पहले भी कई बार सांप पकड़ चुके है। अफसरों से सूचना मिलने के बाद वे शनिवार को भी सांप पकड़ने गए थे। उन्होंने सांप को पकड़ लिया। लेकिन तभी सांप ने उन्हें डस लिय।

पुलिस की प्रथम बटालियन में सांप पकड़ने के दौरान एक आरक्षक की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। शनिवार रात को कुछ पुलिसकर्मियों को अस्तबल में सांप दिखाई दिया था। उन्होंने आरक्षक संतोष चौधरी को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और सांप को पकड भी लिया, लेकिन इस बीच संतोष का ध्यान चूका और सांप ने उनकी उंगली पर डस लिया।

मुंह से चूस लिया था जहर : सांप के डसने के बाद संतोष चौधरी ने मुंह से उंगली पर काटे गए हिस्से को चूसा और साथी आरक्षकों से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें बेहोशी छाने लगी। साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि कोबरा प्रजाति के सांप का जहर खून में फैल गया था।

पहले भी संतोष पकड़ चुके थे कई सांप : पहली बटालियन के आरक्षक संतोष को सांप पकड़ने में महारत हासिल थी। वे पहले भी कई बार सांप पकड़ चुके थे। अफसरों से सूचना मिलने के बाद वे शनिवार को भी सांप पकड़ने गए थे। उन्होंने सांप को पकड़ लिया था, इस दौरान कुछ साथियों ने उनके फोटो भी खींचे थे। संतोष के परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

Weather Update : नौतपा में झुलस रहे लोग, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

अगला लेख