Hanuman Chalisa

इंदौर अयोध्याधाम आस्था स्पेशल ट्रेन, 23 घंटे में पहुंचाएगी रामलला की नगरी में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (09:16 IST)
Indore Ayodhyadham Aastha Special Train: रामलला (Ram Lalla) की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रेलवे ने इंदौर-अयोध्याधाम (Indore-Ayodhyadham) के बीच आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। यह स्पेशल ट्रेन (special train) इंदौर से 10, 17 और 24 फरवरी जबकि अयोध्याधाम से 12, 19 और 26 फरवरी को चलेगी।
 
रेलवे ने गाड़ी का जो टाइम-टेबल जारी किया है उसे लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि यह ट्रेन पहले इंदौर से रतलाम जाएगी और फिर वहां से नागदा होकर उज्जैन। ट्रेन इंदौर से उज्जैन सवा 4 घंटे में सफर तय करेगी। इंदौर से वाया देवास होते हुए 1.15 घंटे में ट्रेन उज्जैन पहुंचती है। इसी तरह बैरागढ़ (संत हिरदारामनगर) यह ट्रेन 8.30 घंटे में पहुंचेगी जबकि इंदौर से सीधी ट्रेन का यह सफर 274 किमी का है और 4.40 घंटे में ट्रेन पहुंच जाती है। अब ट्रेन को इतना घुमाकर लाने-ले जाने से यात्रियों को समय भी ज्यादा लगेगा और किराया भी।

ALSO READ: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए दूसरे दिन भी उमड़े राम भक्त
 
रेलवे एक्सपर्ट के अनुसार इंदौर से उज्जैन की दूरी आस्था स्पेशल ट्रेन 220 किमी में पूरी करेगी जबकि इंदौर से उज्जैन वाया फतेहाबाद होते हुए 66 किमी और देवास होते हुए 80 किमी है। यह ट्रेन 22 कोच से चलेगी, लेकिन अभी किराए और रिजर्वेशन की जानकारी नहीं दी गई है।

ALSO READ: अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए उमड़े राम भक्त, बाराबंकी पुलिस ने बदला रास्ता
 
रतलाम मंडल ने इंदौर से अयोध्या धाम के बीच चलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन (09309) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन इंदौर-अयोध्या धाम-इंदौर के बीच 3 फेरे लगाएगी। 10 फरवरी को ट्रेन दोपहर 1 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम, उज्जैन होते हुए जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 12 फरवरी को अयोध्या धाम से रात 9.50 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए पूरा आसान प्रोसेस

Hormuz पर भारत को ईरान का भरोसा, सुरक्षित हैं भारतीय, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की चेतावनी

Malda उपद्रव मामले पर supreme court सख्त, SIR विवाद को लेकर अधिकारियों को बंनाया बंधक, CBI और NIA को जांच के आदेश

Vladimir Putin : क्या पुतिन ट्रंप को ईरान युद्ध से निकालने में कर रहे गुप्त मदद? रूस-CIA संपर्क से बढ़ी हलचल

Strait of Hormuz crisis : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 400 जहाज, क्या अमेरिका पीछे हटेगा तो मच जाएगा वैश्विक तेल संकट?

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध में टेक इंफ्रास्ट्रक्चर को ईरान क्यों बना रहा है सॉफ्ट टारगेट और इसके पीछे क्या है रणनीति

मैक्रों ने ट्रम्प की 'ईरान नीति' की धज्जियां उड़ाईं, युद्ध और नाटो पर फ्रांस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

Gemma 4: गूगल ने पेश किया अब तक का सबसे शक्तिशाली ओपन AI मॉडल; जानें इसकी खासियतें और इस्तेमाल का तरीका

राघव चड्ढा पर AAP का पलटवार, कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए?

तमिलनाडु में भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, मायलापुर से चुनाव लड़ेंगी सौंदरराजन

अगला लेख