Hanuman Chalisa

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पर दहेज के आरोप, 1 करोड़ और कार मांगी, शादी के बाद घर से निकाला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 मार्च 2026 (18:49 IST)
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। दरअसल, इंदिरा भट्ट ने अपने पति पुनीत भट्ट और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उससे दहेज मांगा गया। पीड़ित बहू ने परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

इंदिरा भट्ट ने शिकायत में कहा है कि उन्‍हें दहेज के लिए न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि जबरन घर से भी निकाल दिया गया है। इंदिरा के मुताबिक उनकी शादी 17 मई 2025 को संपन्न हुई थी। उन्होंने बताया कि यह उन दोनों की दूसरी शादी थी और पति ने संतान प्राप्ति की इच्छा के चलते उनसे विवाह किया था। शुरुआती दो महीनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन जुलाई 2025 के बाद ससुराल वालों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। आरोप है कि पति, सास, ननंद, नंदोई और देवरों ने मिलकर उन पर मायके से 1 करोड़ रुपए नकद और एक फॉर्च्यूनर कार लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

बंधक बनाया, भोजन नहीं दिया : पीड़िता ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। इंदिरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल में उन्हें कई बार भोजन तक नहीं दिया जाता था और उन्हें घर के भीतर ही बंद करके रखा जाता था। इतना ही नहीं, उन्हें नौकरी भी नहीं करने दिया गया। इसका विरोध किया तो पति ने धमकाया। इंदिरा का दावा है कि उनके ससुराल पक्ष ने उनके कीमती जेवर और लगभग 5 लाख रुपए नकद भी अपने कब्जे में ले लिए हैं और मांगने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

2025 में हुई थी शादी : इंदिरा के अनुसार, उनकी शादी 17 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। जुलाई 2025 के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। उन्होंने बताया कि यह दोनों की दूसरी शादी है। पति ने संतान की इच्छा के चलते विवाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि पति समेत सास, ननद, नंदोई और देवरों ने मिलकर दहेज के लिए दबाव बनाया। मायके से 1 करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर कार लाने की मांग की गई। मांग पूरी न करने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना दी गई। उसे अपमानित किया गया।

संतान के लिए की थी शादी : शिकायत पत्र में इंदिरा ने एक विशेष घटनाक्रम का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि उनके पति पुनीत भट्ट की अपनी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने बड़े पिता के पुत्र उदित को गोद लिया था। शादी के शुरुआती समय में सब ठीक था, लेकिन जैसे ही जुलाई 2025 में यह सूचना मिली कि दत्तक पुत्र उदित की पत्नी गर्भवती है, वैसे ही ससुराल वालों का रवैया इंदिरा के प्रति क्रूर हो गया। आरोप है कि इसके बाद से ही 1 करोड़ रुपए और महंगी कार की मांगने लगे।

कॉलेज में प्रोफेसर हैं इंदिरा भट्ट : पुजारी की पत्नी इंदिरा भट्ट कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वह लगातार छात्रों को पढ़ा रही हैं। इंदिरा ने कहा कि धर्म की बात करने वाले अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। महिला ने कहा कि मुझे घर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू की है। 
Edited By: Naveen R Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

अगले 2 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, रूस का बड़ा फैसला

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

अगला लेख