Hanuman Chalisa

Indore : चूहा कांड में मासूमों की मौत पर भड़का गुस्सा, जयस संगठन ने MY अस्पताल का किया घेराव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 सितम्बर 2025 (23:38 IST)
इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में चूहों के हमले के बाद दो नवजात लड़कियों की मौत के मामले में एमवायएच के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर डटे एक आदिवासी संगठन ने रविवार से अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के कार्यकर्ता एमवायएच के मुख्य द्वार के सामने धरना दे रहे हैं। रविवार रात तक उनका धरना जारी था।
 
एमवायएच की गिनती सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में होती है। यह अस्पताल इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़ा है।
 
जयस के प्रदर्शनकारी इस महाविद्यालय के डीन (अधिष्ठाता) डॉ. अरविंद घनघोरिया और एमवायएच के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव पर कर्तव्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें निलंबित करने और उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
 
धरने के दौरान जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने कहा कि जब तक महाविद्यालय के डीन और एमवायएच अधीक्षक पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक चूहों के हमले के बाद दम तोड़ने वाली दोनों नवजात बच्चियों के परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा।’’
 
एमवायएच के प्रभारी अधीक्षक डॉ. बसंत कुमार निंगवाल ने कहा,‘‘हमने और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की है, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी से मरीजों को परेशानी हो रही है।’’
ALSO READ: उज्जैन स्टेशन पर सेना की विशेष ट्रेन में लगी आग, धुआं देख अलर्ट रेलवे कर्मियों ने काबू पाया
एमवायएच के अधिकारियों ने बताया कि 31 अगस्त और एक सितंबर की दरम्यानी रात अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चूहों ने अलग-अलग जन्मजात विकृतियों से जूझ रही दो नवजात बच्चियों पर हमला किया जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इनमें से एक बच्ची आदिवासी समुदाय के परिवार की थी, जबकि दूसरी बच्ची अल्पसंख्यक वर्ग के परिवार से ताल्लुक रखती थी।
 
घोर लापरवाही के आरोपों से घिरे एमवायएच प्रशासन का दावा है कि दोनों नवजात बच्चियों की मौत का चूहों के काटने से कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने अलग-अलग जन्मजात विकृतियों के कारण पहले से मौजूद गंभीर स्वास्थ्यगत परेशानियों के कारण दम तोड़ा।
 
चूहों के काटे जाने के बाद नवजात बच्चियों की मौत के मामले में एमवायएच प्रशासन अब तक आठ अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुका है जिसमें निलंबन और पद से हटाए जाने के कदम शामिल हैं। एमवायएच के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव अपने 'अत्यंत खराब स्वास्थ्य' का हवाला देते हुए लम्बी छुट्टी पर चले गए हैं। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख