Biodata Maker

मदरसों की गतिविधियां संदिग्‍ध, सरकार रखे नजर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्‍यों कही ये बात?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 नवंबर 2025 (16:48 IST)
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब बाहर के लोग आकर मदरसा में काम करने लगे है। उनकी गतिविधियां कई बार संदिग्ध रहती हैं। वे अवैध गतिविधियां भी कर रहे हैं। मदरसा में जो लोग पढ़ाते है। उन सब की जानकारी सरकार को हासिल करना चाहिए।

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री हैं। उन्‍होंने मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसों से जुड़े केंद्रों में अवैध गतिविधियां सामने आ रही हैं। वे खंडवा जिले के मदरसे में 20 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब बाहर के लोग आकर मदरसा में काम करने लगे हैं। उनकी गतिविधियां कई बार संदिग्ध रहती हैं। वे अवैध गतिविधियां भी कर रहे हैं। मदरसा में जो लोग पढ़ाते हैं। उन सब की जानकारी सरकार को हासिल करना चाहिए। सरकार को मदरसों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करुंगा, ताकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मदरसे चल रहे है। उसे लेकर एक नीति बनना चाहिए। विजयवर्गीय ने अन्य सवालों के जवाब भी दिए।

विजयवर्गीय सोमवार को सिटी बस कार्यालय में शहरी विकास से जुड़ी बैठक में शमिल होने गए थे। वहां पर उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की। आपको बता दें कि खंडवा के जुबेर उसके एक साथी को मालेगांव पुलिस ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास दस लाख रुपए के नकली नोट मिले। पुलिस को पता चला कि जुबेर खंडवा के पैठियां गांव के मदरसे में रहता है। बाद में खंडवा पुलिस ने मदरसे पर छापा मारा तो वहां पर भी एक बैग में नकली नोट बरामद हुए। बैग में पांच-पांच सौ के नकली नोट बरामद हुए थे। मदरसे से बीस लाख के नकली नोट मिले।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Elections : बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान से बवाल, बोले- सेना 10% लोगों के कंट्रोल में, BJP ने क्या कहा

Nepal में हिमस्खलन की घटनाओं में 2 स्थानीय गाइड समेत 9 पर्वतारोहियों की मौत

ICC ने पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाया बैन, बुमराह और सूर्यकुमार पर भी लगा जुर्माना

Kalmegi तूफान बना फिलीपींस के लिए काल, अब बाढ़ का कहर, 26 की मौत, 1,50,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

भारत में Whatsapp वेब हुआ डाउन, कई यूजर्स को हुई समस्या

अगला लेख