Hanuman Chalisa

इंदौर में इन त्‍योहारों पर बंद रहेगीं मांस मटन की दुकानें, प्रशासन दिखाएगा सख्‍ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 मार्च 2025 (18:13 IST)
इंदौर में त्‍योहारों के मौके पर मांस और मदिरा की दुकानों पर प्रशासन सख्‍ती बरतने जा रहा है। बता दें कि आने वाले दिनों में चेटी चंड, रामनवमी, महावीर जयंती एवं बुद्ध जयंती जैसे त्‍योहार और विशेष दिन आने वाले हैं, ऐसे में निगम सीमा में मांस विक्रय की दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी।

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर-निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए आदेश जारी किए हैं। महापौर ने बताया कि विगत वर्ष में भी निर्देश दिए गए थे, उसी प्रकार इस वर्ष भी निर्देश जारी कर सख्ती से पालन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है

कब कब है त्‍योहार : बता दें कि आगामी रविवार 30 मार्च 2025 को चैती चांद, रविवार, 06 अप्रैल 2025 राम नवमी, गुरूवार, 10 अप्रैल 2025 महावीर जयंती तथा सोमवार, 12 मई 2025 को बुद्ध जयंती आने वाली है। इन मौकों पर इंदौर नगर निगम सीमा के अन्तर्गत समस्त मांस विक्रय की दुकाने बंद रहेंगी।

महापौर ने अपने निर्देश में साफ कर दिया है कि इन दिनों में दुकाने बंद रखनी ही होगी, आदेश की अवहेलना करते हुए यदि कोई भी मांस विक्रय करते हुये इन दिनों में पाया गया तो सख्ती से पालन भी कराया जाएगा।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख