Hanuman Chalisa

चलती बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़, पुलिस देख महिला ने बदमाशों को सिखाया सबक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 नवंबर 2025 (11:46 IST)
National shooter molested in bus : पुणे जा रही एक निजी ट्रेवल्स की बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुणे की यह पीड़िता मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आई थी। वह भोपाल से इंदौर होते हुए पुणे लौटने के लिए निजी बस में सवार हुई थी। आरोप है कि बस में चढ़ते समय कंडेक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ की। रास्‍तेभर किसी ने मदद नहीं की। महिला शूटर के विरोध करने पर ड्राइवर भी युवती पर भड़क गया। इंदौर में जब महिला ने पुलिस की चेकिंग देखी तो उसे हिम्‍मत आई और उसके बाद शूटर ने कंडेक्टर और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे के बाद दोनों कर्मचारी बस को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।

खबरों के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात पुणे जा रही एक निजी ट्रेवल्स की बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुणे की यह पीड़िता मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आई थी। वह भोपाल से इंदौर होते हुए पुणे लौटने के लिए निजी बस में सवार हुई थी।

आरोप है कि बस में चढ़ते समय कंडेक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ की। रास्‍तेभर किसी ने मदद नहीं की। महिला शूटर के विरोध करने पर ड्राइवर भी युवती पर भड़क गया। इंदौर में जब महिला ने पुलिस की चेकिंग देखी तो उसे हिम्‍मत आई और उसके बाद शूटर ने कंडेक्टर और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे के बाद दोनों कर्मचारी बस को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।
ALSO READ: मुंबई से इंदौर की बस में आ रही युवती से छेड़छाड़, देखते रहे ड्राइवर-कंडक्टर, मां से मांगी मदद, पार्षद ने उठाया मुद्दा
इंदौर पुलिस के मुताबिक, पुणे की रहने वाली शूटर हाल ही में एक राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भोपाल पहुंची थी। वह सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी से इंदौर होते हुए पुणे लौटने के लिए निजी बस में सवार हुई थी।
ALSO READ: UP : धर्म छिपाकर की शादी, युवती का कराया गर्भपात, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
नेशनल शूटर ने आरोप लगाया है कि कंडेक्टर ने उसका टिकट पूछने के बहाने उसे बैड टच किया। यात्रियों और महिला खिलाड़ी ने शिकायत की कि ड्राइवर और कंडेक्टर दोनों नशे की हालत में थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला खिलाड़ी ने टीआई नीरज बिरथरे को घटना की जानकारी दी और लिखित आवेदन सौंपा। बाद में एक नया ड्राइवर भेजा गया, तब जाकर बस पुणे के लिए रवाना हो सकी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह हाल के दिनों में निजी बसों में छेड़छाड़ की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 6 नवंबर को हंस ट्रेवल्स की बस में भी एक युवती से छेड़छाड़ हुई थी।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

इंदौर में ‘ऑपरेशन कोचिंग’, 10 कोचिंग सेंटर सील, भवन भी शामिल, लखनऊ आग कांड के बाद जागा प्रशासन

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

अगला लेख