इंदौर में ब्रेनडेड के बाद महिला डॉक्टर के अंगदान, लुटेरों से संघर्ष में घायल हो गई थी

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (09:30 IST)
इंदौर। इंदौर लुटेरों से संघर्ष के बाद जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही इंदौर की डेंटल सर्जन डॉ. संगीता पाटिल को गुरुवार सुबह चोइथराम अस्पताल में ब्रेनडेथ घोषित किया गया।

ALSO READ: कई राज्यों में बुखार का प्रकोप, हरियाणा में 8 बच्चों ने तोड़ा दम
 
ब्रेनडेथ डॉ. पाटिल की एक किडनी अस्पताल में ही भर्ती डिंडोरी जिले के शाहपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक को लगाई गई तथा चोइथराम अस्पताल से शाम 5 बजे  ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उनकी दूसरी किडनी सीएचएल अस्पताल में भर्ती कोटा के 60 वर्षीय मरीज को लगाई गई। उनका लिवर बंसल अस्पताल, भोपाल में भर्ती 34 वर्षीय युवक के लिए भेजा गया।
 
उनकी त्वचा चोइथराम अस्पताल और दोनों आंखें एमके इंटरनेशनल आई बैंक को दान की गई है। करीब 2 साल बाद शहर में ग्रीन कॉरिडोर बना। यह 40वां ग्रीन कॉरिडोर है। इसके पूर्व 23 अक्टूबर 2019 को ग्रीन कारिडोर बना था। 11 सितंबर को अनूप नगर निवासी डेंटल सर्जन डॉ. संगीता पाटिल सुखलिया चौराहे पर लूट की वारदात हुई थी। झूमाझटकी के दौरान वे घायल हो गई थीं और उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। उनकी बेटी निहारिका ने उन्हें ब्रेनडेथ घोषित किए जाने के पूर्व ही अंगदान की इच्छा जता दी थी।(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

विरासत कर पर CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

किर्गिस्तान में दंगे, भारतीय दूतावास की छात्रों को चेतावनी

लखनऊ से चोरी हुआ DRDO का हेलीकॉप्टर, मचा बवाल

ये 10 किचन हैक्स रसोई में आएंगे बहुत काम

अगला लेख