Hanuman Chalisa

अनुभूति का लेखन है लघुकथा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 मार्च 2026 (20:01 IST)
Shivnath Sahitya Sammelan: शिवनाथ साहित्य समागम, सीहोर के दो दिवसीय सम्मेलन में साहित्य की विभिन्न विधाओं पर चर्चा एवं विमर्श संपन्न हुआ। इस दौरान लघुकथा विधा पर भी एक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में "लघुकथाओं की भीड़ में कहां गुम हो गई-लघुकथा" विषय पर संवाद एवं विमर्श हुआ। 
 
सत्र का संचालन वरिष्ठ पत्रकार, लेखक मोहन वर्मा ने किया और वक्ता के रूप में दिल्ली से श्रीमती नीलिमा शर्मा, देवास से श्रीमती यशोधरा भटनागर, इंदौर से श्रीमती दीपा मनीष व्यास एवं विजय सिंह चौहान मंच पर उपस्थित थे। संवाद सत्र में वक्ताओं ने लघुकथाओं के आकार, प्रकार, भाषा,वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य में लघुकथाओं की समृद्धता पर खुलकर बात की गई । 
 
श्रीमती नीलिमा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघुकथा में यदि हम देशज शब्दों का इस्तेमाल करें, हमारे आसपास के परिवेश और बोलिया को स्थान दें ताकि पुरानी पीढ़ी को नई पीढ़ी से जोड़ा जा सके वही श्रीमती भटनागर ने कहा कि लघुकथा के आकार प्रकार, भाषा, कथ्य और शिल्प के माध्यम से लघुकथाओं ने अन्य विधाओं के साथ अपनी गहरी पैठ बनाई है।
 
श्रीमती दीपा मनीष व्यास ने कहा कि लघुकथा का भविष्य सुखद है और लघुकथा भीड़ में भी पहचानी जा सकती है। लघुकथा के जानकार उसके फॉर्मेट के हिसाब से आसानी से पहचान सकते हैं कि यह लघुकथा के पैमाने पर खरी उतरती है या नहीं।  इतनी मात्रा में लघुकथाओं का सृजन किया जाना अपने आप में सुखद संकेत है।
 
विजय सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघुकथा किसी क्षण को पकड़ कर अनुभूति से लिखी जाने वाली विधा है जिसका आकार प्रकार, भाषा, अनुभूति में लिप्त होती है। यह शब्दों का खेल नहीं संकेत की भाषा है जो अंत में अपने पाठकों के दिल में छाप छोड़ जाती है। इस दौरान देशभर से आए साहित्यकार, लेखक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं..' पश्चिम बंगाल में दहाड़े CM मोहन यादव, कुछ ऐसा रहा माहौल...

महिला आरक्षण बिल पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया, उसे इसके पाप की सजा जरूर मिलेगी...

LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया, उसे इसकी सजा जरूर मिलेगी

श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में 'जिम्मी मगिलिगन स्मृति सस्टेनेबल डेवलपमेंट सप्ताह' में जल संरक्षण पर संगोष्‍ठी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी?

अगला लेख