Hanuman Chalisa

Indore Metro कॉरिडोर पर ट्रॉली का हुआ ट्रायल, प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण

Webdunia
शनिवार, 5 जुलाई 2025 (01:35 IST)
Indore Metro News : मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य, आईएएस ने आज इंदौर मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर पर ट्रॉली ट्रायल किया। यह निरीक्षण SC-03 से आगे के स्टेशनों पर मेट्रो परिचालन शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निरीक्षण उपरांत गांधीनगर डिपो मेट्रो कार्यालय में समीक्षा बैठक की एवं अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए कि तय समय सीमा में ही सभी कार्यों को पूर्ण करें। प्रोजेक्ट से जुड़े सभी Contractors को तय समय में प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ट्रायल मार्ग एवं स्टेशन : मालवीय नगर चौराहा, विजय नगर चौराहा, मेघदूत गार्डन, बापट चौराहा, हीरानगर, चंद्रगुप्त चौराहा, आईएसबीटी, एमआर 10 रोड, भौंरासला चौराहा, सुपर कॉरिडोर 1, सुपर कॉरिडोर 2 के स्टेशनों को कवर किया। सुबह सुपर कॉरिडोर 2 से शुरू हुआ यह निरीक्षण मालवीय नगर चौराहा (Radisson Square) पर समाप्त हुआ।

एमडी चैतन्य ने निरीक्षण के दौरान प्रत्येक स्टेशन पर सिविल संरचना, सुरक्षा प्रणालियां, एंट्री-एग्जिट गेट, लिफ्ट और एस्केलेटर, सिस्टम रूम इत्यादि और मालवीय नगर चौराहा से SC-02 तक कॉरीडोर में निर्माण कार्यों की निर्माण प्रगति का निरीक्षण किया। Multi-Modal Integration के तहत ISBT मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड के बीच FoB (फुट ओवरब्रिज) एवं एंट्री एक्सिट का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण उपरांत गांधीनगर डिपो मेट्रो कार्यालय में समीक्षा बैठक की एवं अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए कि तय समय सीमा में ही सभी कार्यों को पूर्ण करें। प्रोजेक्ट से जुड़े सभी Contractors को तय समय में प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ALSO READ: हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन
प्रबंध संचालक की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारीगण अजय गुप्ता, निदेशक (प्रोजेक्ट्स), अरुण कुमार श्रीवास्तव, निदेशक (सिस्टम) विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक सहित जनरल कंसल्टेंट और मेट्रो निर्माण संवेदकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख