रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, उत्तरी सीरिया की 7 जेलों में 14600 आईएस आतंकवादी

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (12:37 IST)
मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने उत्तरी सीरिया के अल हसाकाह प्रांत की जेलों का नक्शा जारी कर कहा है कि यहां आईएस के कम से कम 14,600 आतंकवादी हैं।
 
रूसी रक्षा मंत्रालय के बयानों के अनुसार पूर्वोत्तर सीरिया में आईएस आतंकवादियों के लिए 7 जेल हैं जिनमें 14,600 आतंकवादी हैं और आईएस समर्थक के परिवारों सहित विस्थापितों के 8 शिविर हैं।
ALSO READ: अफगानिस्तान में बढ़ता आईएस का दखल कितना खतरनाक है
मंत्रालय ने रविवार को कहा कि आईएस के अधिकांश आतंकवादी शादादी जेल में 9,000, अल-हवेल में 1,600 और अलौआ में 1,500 आतंकवादी हैं। इसके अलावा अल हसकाह और अल-मलिकियाह की केंद्रीय जेलों में 1,100 और 650 आईएस के आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि 1,06,000 विस्थापित लोग 8 शिविरों में रह रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि आतंकवादी संगठन आईएस ने 2011 में सीरिया में गृहयुद्ध के बाद देश के बड़े भाग पर कब्जा कर लिया था लेकिन 2017 में यह घोषणा की गई थी कि देश में आतंकवादी संगठन को हरा दिया गया है। (सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख