चंद्रमा की यात्रा पर निकले 2 निजी चंद्र यान, भोजन एवं पानी के स्रोतों का परीक्षण करने की योजना

दोनों चंद्रयानों को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के कैनेडी स्पेस सेंटर से मध्यरात्रि में रॉकेट से रवाना किया गया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (14:33 IST)
lunar spacecraft:  निजी अमेरिकी अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी 'स्पेसएक्स' (SpaceX) ने बुधवार को अमेरिका और जापान की कंपनियों के लिए 2 चंद्रयानों (2 spacecraft) का प्रक्षेपण किया। दोनों चंद्रयानों को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर से मध्यरात्रि में रॉकेट से रवाना किया गया, जो चंद्रमा पर जाने वाले निजी अंतरिक्ष यान की श्रृंखला में ऐसे नए यान हैं।ALSO READ: ISRO ने अंतरिक्ष में कैसे किया जीवन का अंकुरण, समझिए
 
आईस्पेस' का यह दूसरा प्रयास :  टोकियो स्थित ' है जिसका पहला यान 2 साल पहले चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस बार अध्ययन के लिए यान में चंद्रमा की मिट्टी को इकट्ठा करने के वास्ते एक 'स्कूप' के साथ एक रोवर है तथा भविष्य के अनुसंधानकर्ताओं के लिए संभावित भोजन एवं पानी के स्रोतों का परीक्षण करने की योजना है।
 
'फायरफ्लाई एयरोस्पेस' नासा के लिए 10 प्रयोग कर रहा :  चंद्रमा पर अनुसंधान के लिए नवोदित टेक्सास स्थित 'फायरफ्लाई एयरोस्पेस' नासा के लिए 10 प्रयोग कर रहा है। फायरफ्लाई का नाम अमेरिका के दक्षिणपूर्वी फायरफ्लाइज की एक प्रजाति के नाम पर रखा गया है, उसका यान 'ब्लू घोस्ट' सबसे पहले चांद पर पहुंचेगा।ALSO READ: ISRO Chief सोमनाथ का बड़े उद्योग घरानों से अंतरिक्ष क्षेत्र में उतरने का आह्वान
 
'आईस्पेस' के यान का नाम 'रेजिलिएंस' है, जो 'फायरफ्लाई' के यान से थोड़ा बड़ा है। 'रेजिलिएंस' को चांद पर पहुंचने में 4 से 5 महीने लगेंगे और उसका लक्ष्य मई के अंत या जून की शुरुआत में चांद के नजदीकी हिस्से में और भी सुदूरवर्ती उत्तर में स्थित 'मारे फ्रिगोरिस' में उतरना है।
 
'आईस्पेस' के संस्थापक सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) ताकेशी हाकामाडा ने इस सप्ताह केप कैनावेरल से कहा कि हमें नहीं लगता कि यह कोई आगे निकलने की होड़ है। कुछ लोग कहते हैं कि चांद पर पहुंचने की होड़ मची है, लेकिन यह उस बारे में नहीं है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख