रूस के स्कूल में गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 11 मई 2021 (16:41 IST)
मॉस्को। रूस के कजान शहर में एक बंदूकधारी ने मंगलवार की सुबह एक स्कूल पर हमला कर दिया जिसमें 1 शिक्षक एवं 8वीं कक्षा के 7 छात्रों समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक रूसी अधिकारी ने इसकी जानकारी देते बताया कि मरने वालों में स्कूल का एक अन्य कर्मचारी शामिल है।
 
रूसी मीडिया में जारी वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि श्वेत- श्याम ड्रेस में बच्चे स्कूल की इमारत से बाहर भाग रहे हैं। एक अन्य वीडियो में टूटी खिड़कियां और धुआं दिख रहा है जबकि बंदूक चलने की आवाज सुनाई दे रही है। हमले के बाद दर्जनों एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया।

ALSO READ: देवप्रयाग: बादल फटने से ITI का तीन मंजिला भवन जमींदोज
 
रूसी मीडिया ने खबर दी है कि हमले के दौरान कुछ छात्र स्कूल की इमारत से भाग निकले जबकि गोलीबारी के दौरान अन्य छात्र स्कूल के अंदर फंस गए। अंतत: सभी छात्र-छात्राओं को वहां से निकाल लिया गया और बाद में वे अपने अपने परिवारवालों के साथ घर चले गए। अधिकारियों ने कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने मामले में आपराधिक जांच शुरू की है। मॉस्को से करीब 700 किलोमीटर दूर स्थित कजान में अधिकारियों ने सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए हैं।

ALSO READ: महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना से 71,966 लोग हुए स्वस्थ, 40,956 नए मामले
 
रूस के ततारस्तान गणतंत्र के गवर्नर रूस्तम मिन्निखानोव ने बताया कि मंगलवार को हुई गोलीबारी में 8वीं कक्षा के 4 छात्र एवं 3 छात्राओं तथा 1 शिक्षक एवं 1 अन्य स्कूल कर्मचारी की मौत हो गई। कजान, ततारस्तान की राजधानी है। मिन्निखानोव ने स्कूल के दौरे के बाद कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा वह 19 वर्ष का है। हथियार उसके नाम पर पंजीकृत है। उसके साथी की पुष्टि नहीं हुई है, जांच की जा रही है। ततारस्तान के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस घटना में 21 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 बच्चे हैं जिनमें से 6 की हालत नाजुक है जिन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।

ALSO READ: Antilia case: सचिन वाजे को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया : मुंबई पुलिस
 
अधिकारियों ने कजान के स्कूल में हुई इस गोलीबारी में मारे गए लोगों के सम्मान में बुधवार को एकदिवसीय शोक की घोषणा की है। रूस के सरकारी आरआईए नोवोस्ती समाचार समिति ने इससे पहले स्थानीय आपात अधिकारियों के हवाले से बताया था गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने इस घटना को देखते हुए रूसी नेशनल गार्ड के प्रमुख विक्टर जोल्टोव को नागरिकों के लिए हथियारों के नियमों की समीक्षा के आदेश दिए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख