संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सम्मेलन को दूर से संबोधित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (15:00 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा नहीं लेंगे। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि ट्रंप इस बार टेलीविजन के जरिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र मंगलवार से शुरू हो चुका है और यह 30 सितंबर तक चलेगा।
 
महासभा की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए 22 से 29 सितंबर के दौरान उच्चस्तरीय विचार-विमर्श का आयोजन किया जाएगा। इस बार 119 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 54 देशों के शासनाध्यक्ष महासभा के 75वें सत्र को संबोधित करेंगे।
 
गौरतलब है कि अगस्त में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में जाकर उसे संबोधित करने पर विचार कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख