इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, सुनामी की चेतावनी नहीं

Webdunia
शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (15:47 IST)
मलंग (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया, लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ ही इस भूकंप में किसी बड़ी क्षति या लोगों के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी जावा प्रांत के मलंग जिले के सुम्बरपुकंग शहर से 44.8 किलोमीटर दक्षिण में 82 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई।

ALSO READ: न्यूजीलैंड में तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, 3 से 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
 
इंडोनेशिया के भूकंप एवं सुनामी केंद्र के प्रमुख रहमत त्रियोनो ने एक बयान में बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर स्थित था, लेकिन भूकंप के झटके में सुनामी उत्पन्न करने की क्षमता नहीं थी। उन्होंने लोगों से मिट्टी या चट्टानों के ऐसे ढलानों से दूर रहने का आग्रह किया जहां भूस्खलन का खतरा हो। प्रांत के कुछ हिस्सों में लोगों ने कुछ सेकंड के लिए मध्यम स्तर के झटके महसूस किए।

ALSO READ: बार-बार भूकंप : यानी पृथ्वी मनुष्य से खुश नहीं है!
 
आपदा एजेंसी ने पड़ोसी शहर मलंग के ब्लीतर स्थित एक अस्पताल के क्षतिग्रस्त छत की तस्वीरें जारी कीं, जबकि कुछ घरों की छतें कथित तौर पर क्षतिग्रस्त हो गईं। इंडोनेशिया अक्सर भूकंप के झटकों, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी से प्रभावित होता है। गत जनवरी में पश्चिम सुलावेसी प्रांत स्थित मामुजू और माजिनी जिलों में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 105 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6,500 अन्य लोग घायल हो गए थे, वहीं इसके चलते 92,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख