Hanuman Chalisa

यौन शोषण के आरोपी शीर्ष नौकरशाह की बर्खास्तगी का फैसला

Webdunia
सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (11:58 IST)
टोकियो। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कई महिला पत्रकारों के यौन शोषण के आरोपी वित्त मंत्रालय में तैनात एक शीर्ष नौकरशाह को बर्खास्त करने का फैसला किया है। दैनिक समाचार पत्र 'सांकेई' ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
 
प्रमुख साप्ताहिक पत्रिका 'शिंचो' ने गुरुवार को अपने अंक में एक रिपोर्ट में कहा था कि वित्त मंत्रालय में तैनात उप प्रशासनिक अधिकारी जुनीची फुकुदा एक महिला पत्रकार के साथ एक बार में गए और वहां उस महिला से कहा कि मैं आपको गले लगाना और चूमना चाहता हूं।
 
इस अधिकारी पर पहले भी कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं और यह मसला प्रधानमंत्री आबे तथा वित्तमंत्री तारो असों के लिए नया सिरदर्द बन सकता है, क्योंकि इन दोनों पर हाल ही भाई-भतीजावाद और अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
 
इस बीच सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर फुकुदा ने बताया कि वह सोमवार को दिन में एक बयान जारी करेगा और इस मामले में थोड़ा सब्र करने की जरूरत है। पत्रकारों की ओर से इस्तीफे से जुडे सवाल पर फुकुदा ने कहा कि अभी इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं है।
 
पत्रिका ने इन महिला पत्रकारों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया है। वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे 'मी टू' अभियान के बाद अनेक महिलाओं ने कार्यस्थल और अन्य स्थानों पर हुए यौन शोषण की शिकायतें दर्ज कराई हैं।
 
इसके बाद दर्जनों अधिकारियों को या तो नौकरी से निकाल दिया गया अथवा उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। कई मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वित्तमंत्री ने संसदीय पैनल को इस मसले पर जानकारी दी कि फुकुदा ने उनसे मिलकर अपना पक्ष रखा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख