लंदन में खुला नया भारतीय वीजा केंद्र

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (17:44 IST)
लंदन। ब्रिटेन से यात्रा संबंधी उच्च मांग के मद्देनजर मध्य लंदन में एक नया भारतीय वीजा केंद्र स्थापित किया गया है, ताकि विभिन्न उपायों के अलावा आवेदनों पर गौर करने की क्षमता में वृद्धि हो सके। इन उपायों में डोरस्टेप (घर पर उपलब्ध होने वाली) सेवा और दस्तावेज़ सत्यापन सुविधा शामिल हैं।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने मंगलवार को नए इंडिया वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर (आईवीएसी) का उद्घाटन किया। इसका संचालन सरकारों और राजनयिक मिशनों के लिए आउटसोर्सिंग और प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनी वीएफएस ग्लोबल द्वारा किया जाएगा। समूह पर्यटन या समूह में यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अधिक सुव्यवस्थित प्रक्रिया शुरू की गई है।

दोरईस्वामी ने ट्विटर पर कहा, वीएफएस ग्लोबल में हमारे भागीदारों की मदद से हमारे ‘अपॉइंटमेंट’ की संख्या बढ़कर करीब 40000 प्रति माह तक हो गई है। ब्रिटेन से भारत जाने वाले पर्यटकों के पास अब करीब 180 पाउंड के खर्च पर आपके द्वार पर वीजा सेवा का विकल्प भी उपलब्ध है।

उन्होंने कहा, आपके कागजात आपके घर पर लिए जा सकते हैं और इस पर गौर किए जाने के बाद आपके पास वापस लाए जाएंगे। इसमें मदद करने के लिए, सेवा प्रदाता एक मामूली कीमत पर आपके दस्तावेज़ की ऑनलाइन जांच के लिए विशेष सेवा की भी पेशकश करेगा। हम फॉर्म भरने की सेवा भी शुरू कर रहे हैं, जिसकी पेशकश हमारे सेवा प्रदाता वीएफएस ग्लोबल द्वारा की जाएगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख