अपने बॉयफ्रेंड के लिए 7 रिश्‍ते ठुकरा चुकी हैं यह जापान की यह प्र‍िंसेस, अब करेंगी ‘आम लड़के’ से शादी

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (10:45 IST)
कोई रॉयल फैमिली से हो, प्र‍िसेंस हो और फ‍िर भी वो राजकुमारी किसी आम आदमी से शादी कर रही हो, ऐसा सिर्फ प्‍यार में ही मुमकि‍न है। जापान राजवंश की प्र‍िसेंस माको प्‍यार में ऐसा ही कुछ करने जा रही है। इतना ही नहीं, दोनों का प्यार लंबे समय से चल रहा है और इस आम आदमी के लिए प्र‍िसेंस ने अब तक करीब शादी के 7 रिश्‍तों को ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं क्‍या है प्र‍िसेंस माको की प्‍यार की कहानी।

जापान की राजकुमारी माको राजवंश से बाहर एक आम नागरिक से शादी से कर रही हैं। अपने बॉयफ्रेंड के लिए माको 7 बार अपनी शादी तोड़ चुकी है। उन्हें शाही परिवार की ओर से करीब 9.10 करोड़ रुपये (13.70 करोड़ येन) का हर्जाना मिलना था। माको ने हर्जाना लेने से इनकार कर दिया है।

राजकुमारी माको (29) जापान के मौजूदा राजा नारूहितो के भाई राजकुमार आकिशिनो की बेटी हैं। उन्होंने अपने प्रेमी कोमुरो से शादी करने का फैसला किया है। शादी के बाद वे अमेरिका में बसने की तैयारी में हैं। यह शादी कब होगी, यह अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, शाही परिवार भी इस शादी के लिए मान गए हैं।

राजकुमारी माको के प्रेमी कोमुरो अमेरिका में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। कोमुरो को लेकर बताया गया है कि वह स्कीईंग, वायलिन बजाने और कुकिंग के शौकीन हैं। समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह बतौर 'प्रिंस ऑफ द सी' काम करते हैं।

माको ने कहा कि हमारे लिए दिलों के सम्मान और जिंदगी जीने के लिए शादी एक आवश्यक विकल्प है। उन्होंने कहा, 'हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं और बुरे समय में एक दूसरे को सहारा दे सकते हैं।'

राजकुमारी माको को लेकर बताया गया है कि उनके प्रेमी केई कोमुरो ने दिसंबर 2013 में एक डिनर के दौरान उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों ने अपने प्यार को लंबे समय तक छिपाकर रखा। फिर राजकुमारी ब्रिटेन में पढ़ाई करने चली गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : आतिशी का सवाल, स्वाति मालीवाल का मेडिकल 3 दिन बाद क्यों?

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख