Festival Posters

भारत दौरे से पहले पुतिन का बड़ा बयान, यूरोप लड़ना चाहता है तो रूस भी तैयार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 दिसंबर 2025 (09:49 IST)
Russia Putin news in hindi : भारत दौरे से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूरोप के साथ जंग नहीं चाहता, लेकिन अगर यूरोप लड़ना चाहता है, तो वह तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जंग खत्म करने की यूरोप की मांगें रूस को मंजूर नहीं हैं। ALSO READ: क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?
 
यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात से पहले पुतिन ने एक इन्वेस्टमेंट फोरम में भाषण देते हुए यह बात कही। पुतिन ने यूक्रेन द्वारा काला सागर (Black Sea) में रूसी तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।
 
रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन को ऐसे हमलों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हम उसे समुद्र से काटकर अलग कर देंगे। उन्होंने कहा कि रूस, यूक्रेन के ठिकानों पर हमले तेज कर सकता है और उसकी मदद करने वाले देशों को भी सबक सिखाएगा।
 
भाषण के बाद यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में यूरोप के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने आरोप लगाया कि यूरोप का कोई शांतिपूर्ण एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश यूक्रेन के साथ रूस के संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिका की कोशिशों में रुकावट डाल रहे हैं।
 
गौरतलब है कि पुतिन बुधवार को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। वह 4 और 5 दिसंबर को दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होगी। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए मतगणना, दोपहर तक आएंगे चुनाव परिणाम

क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, लोकभवन हुआ राजभवन, सेवातीर्थ होगा नए PMO का नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार धान खरीद से किसानों की आय में बढ़ोतरी कर रही सुनिश्चित

सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू, सरदार पटेल ने उन्हें रोका, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा

अगला लेख