ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में निधन

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (18:29 IST)
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। वे 99 वर्ष के थे। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी। महारानी की ओर से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा कि प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को सुबह विंडसर कैसल में निधन हो गया।

बयान में कहा गया है, गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि महारानी के पति प्रिंस फिलिप-ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह विंडसर कैसल में अंतिम श्वांस ली।दस जून को प्रिंस फिलिप का 100वां जन्मदिन होता। पिछले दिनों उन्हें करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था जहां हृदय संबंधी बीमारी को लेकर उनका इलाज किया गया था।

कोरोनावायरस के कारण लागू लॉकडाउन में प्रिंस फिलिप और महारानी ने अपना अधिकतर समय इंग्लैंड के विंडसर कैसल में कुछ कर्मचारियों के साथ बिताया था। दोनों की शादी 73 साल पहले हुई थी और उन्होंने जनवरी में एक साथ ही कोविड टीके की पहली खुराक ली थी।

वर्ष 2011 में प्रिंस फिलिप को उस समय सैंड्रिंघम से हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया था, जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। शाही परिवार उस समय क्रिसमस की तैयारियों में जुटा था। उस समय उनकी धमनियों में रूकावट का इलाज किया गया था और एक स्टेंट लगाया गया था।

फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनकी 1947 में एलिजाबेथ से शादी हुई थी। उन्होंने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

मोदी, शाह और फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए काम किया, संजय राउत का दावा

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

सत्ता में आए तो अग्निपथ योजना रद्द कर देंगे, राहुल ने फिर कहा- मोदी नहीं बन पाएंगे PM

बार में शराब नहीं दी तो डीजे को मारी गोली, CCTV में दिखा मर्डर

शाह ने किया दावा, जम्मू कश्मीर में आई आतंकवाद की घटनाओं में काफी गिरावट

भोपाल में 1 करोड़ से अधिक के IPL सट्टे का खुलासा, फाइनल मैच पर सट्टा लगाते 10 गिरफ्तार

Cylone Remal: कोलकाता में तूफानी बारिश के बाद 100 से ज्यादा पेड़ गिरे, कई घायल, उड़ानों पर भी असर

अगला लेख